&format=webp&quality=medium)
मार्केट में आया नया पेट्रोल स्कूटर (फाइल फोटो)
देश में प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Burgman Street का नया जनरेशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्कूटर को नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ अपडेट किया है, जिससे यह 125cc सेगमेंट में और ज्यादा मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है.
नई Burgman Street को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो स्टाइल के साथ कंफर्ट और डेली यूज की प्रैक्टिकलिटी चाहते हैं. कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में “ONE & ONLY” कॉन्सेप्ट पर काम किया गया है, यानी यह अपने सेगमेंट में डिजाइन, कंफर्ट और परफॉर्मेंस का यूनिक कॉम्बिनेशन ऑफर करती है.
सेकेंड जनरेशन मॉडल, पूरी तरह अपडेटेड डिजाइन
“ONE & ONLY” कॉन्सेप्ट पर तैयार
प्रीमियम मैक्सी-स्टाइल स्कूटर लुक
ज्यादा रिफाइंड राइडिंग एक्सपीरियंस

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस स्कूटर की उपलब्धता 8 अप्रैल 2026 से सुजुकी के हर डीलरशिप हो जाएगी. कंपनी ने इस स्कूटर के लिए कई सारे कलर ऑप्शन को पेश किया है. इसके Ride Connect Edition में ये कलर मिलते हैं -
इसके अलावा, Ride Connect TFT Edition वाले वेरिएंट में ये कलर ऑप्शन मिलते हैं -
ये भी पढ़ें: 2W की बिक्री में किस कंपनी ने मारी बाजी? रॉयल एनफील्ड, सुजुकी और होंडा की सेल्स रिपोर्ट जारी
कीमत की बात करें तो Ride Connect Edition वाले वेरिएंट की कीमत 101,944 रुपए है और Ride Connect TFT Edition वेरिएंट की कीमत 113,220 रुपए है. ये दोनों ही कीमत एक्स-शोरूम है.
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Kenichi Umeda ने कहा कि “जब हमने भारत में Burgman Street को लॉन्च किया था, तब इसने लग्जरी स्कूटर सेगमेंट में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. पिछले कुछ सालों में इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और बीते तीन सालों में इसकी बिक्री दोगुनी हो चुकी है.
हमने देखा है कि Burgman Street के ग्राहक कुछ अलग होने पर गर्व महसूस करते हैं. इसी समझ के आधार पर हमारे इंजीनियर्स ने दूसरे जनरेशन मॉडल को डेवलप किया है, जिसमें रिफाइंड डिजाइन, बेहतर कंफर्ट और ज्यादा प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस पर फोकस किया गया है.
यह नया मॉडल ‘ONE & ONLY’ कॉन्सेप्ट को सही मायनों में दर्शाता है — जो डिजाइन, कंफर्ट, बैलेंस और रियल वर्ल्ड यूजेबिलिटी का एक यूनिक कॉम्बिनेशन देता है, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाता है. हमें भरोसा है कि नई Burgman Street हमारे ग्राहकों के इस गर्व को और मजबूत करेगी.”
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 नई Burgman Street में क्या खास है?
इसमें नया डिजाइन, TFT स्क्रीन और बेहतर कंफर्ट दिया गया है.
Q2 इसका इंजन कितना पावर देता है?
यह 124cc इंजन के साथ 6.2 kW पावर और 10.2 Nm टॉर्क देता है.
Q3 क्या यह स्कूटर डेली यूज के लिए सही है?
हां, कंफर्ट और स्टोरेज के चलते यह डेली राइड के लिए बढ़िया है.
Q4 इसमें कौन-कौन से वेरिएंट मिलते हैं?
Ride Connect और Ride Connect TFT Edition में उपलब्ध है.
Q5 क्या इसमें स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं?
हां, TFT डिस्प्ले, कीलेस सिस्टम और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.