Suzuki GIXXER के दीवानों के लिए गुड न्यूज, कंपनी ने पेश किए नए कलर और ग्राफिक्स, जानें कीमत

सुजुकी ने अपनी 250 सीसी सेगमेंट में आने वाली बाइक में नया बदलाव किया है. कंपनी ने GIXXER SF 250 और GIXXER 250 में नए कलर पेश किए हैं.
Suzuki GIXXER के दीवानों के लिए गुड न्यूज, कंपनी ने पेश किए नए कलर और ग्राफिक्स, जानें कीमत

देश की दिग्गज बाइक कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल ने अपने ग्राहकों के लिए नया ऐलान किया है. कंपनी की ओर से बेची जाने वाली 250 सीसी मोटरसाइकिल - GIXXER SF 250 और GIXXER 250 को नए कलर्स में पेश किया गया है. इसके अलावा कंपनी ने इन दोनों बाइक में कुछ नए ग्राफिक्स भी ऐड किए हैं. ये दोनों बाइक अपने एयरडायनैमिक डिजाइन के लिए जानी जाती हैं. वहीं, इन मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस भी काफी शानदार है. अब ग्राहकों को इन दोनों बाइक में नए कलर मिलेंगे. साथ में नए ग्राफिक्स भी देखने को मिलेंगे.

कंपनी ने नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए ये फैसला लिया है. कंपनी ने इन दोनों बाइक में 2 नए कलर को पेश किया है. इसमें ग्लास स्पार्कल ब्लैक न्यू और पर्ल ग्लेशियर व्हाइट/मैटेलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर कलर शामिल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Suzuki GIXXER 250 में क्या खास?

ये बाइक अपने मस्कुलर डिजाइन के लिए जानी जाती है. अब कंपनी की ये बाइक 3 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में बिकेगी. इसमें पर्ल ग्लेशियर व्हाइट/मैटेलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर नंबर-2, मैटेलिक ट्रिटॉन ब्लू/ग्लास स्पार्कल ब्लैक और ग्लास स्पार्कल ब्लैक कलर शामिल है.

Gixxer 1

इस लॉन्च के अवसर पर, कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट दीपक मुटरेजा ने कहा कि लेटेस्ट कलर पैलेट और ग्राफिक्स के साथ, GIXXER SF 250 और GIXXER 25 का लुक अब और भी ज्यादा स्ट्राइकिंग और बढ़िया हो गया है. इस बदलाव से बाइक के स्पोर्टी लुक में बदलाव आया है. इन दोनों बाइक में एडवांस इंजीनियरिंग दी गई है, जो राइडर को स्पोर्टी लुक के साथ-साथ कंफर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस भी देता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

GIXXER SF 250-GIXXER 25 में क्या खास?

GIXXER

GIXXER SF 250 और GIXXER 25 का डिजाइन और लुक

कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली ये दोनों बाइक स्पोर्टी लुक और डिजाइन के साथ आती हैं. इन दोनों बाइक का लुक काफी एग्रेसिव है. इनमें शार्प लाइन्स, LED लाइटिंग और मस्कुलर स्टान्स दिया जाता है. लेकिन GIXXER SF 250 को एकदम स्पोर्टबाइक स्टाइल में तैयार किया जाता है. इस बाइक के हैंडलबार में क्लिप्स भी दिए जाते हैं.

दोनों ही बाइक में, डुअल बैरल एग्जॉस्ट, गोल्ड इंजन एसेंन्ट्स और मॉडर्न डिजिटल डिस्प्ले दिया जाता है, ताकि ग्राहकों को प्रीमियम और परफॉर्मेंस लुक जैसी बाइक की फील आए. बाइक का फ्रंट काफी बोल्ड दिया गया है. रियर में ये बाइक स्प्लिट सीट के साथ आती है. साथ में एलईडी टेललाइट्स और एक रियर टायर हगर मिलता है. इसके अलावा बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं.

इन दोनों बाइक की कीमत

GIXXER SF 250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 1.98 लाख रुपए तक जाती है. इसके अलावा, GIXXER 25 की कीमत भी 1.81 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 1.98 लाख रुपए तक जाती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6