भारत के लोगों को पसंद आ रही बड़ी कार; पहले से और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हुआ ये सेगमेंट, इन ऑटो कंपनियों ने किया लीड

बीते महीने एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) और किआ इंडिया (Kia India) का प्रदर्शन अच्छा रहा.
भारत के लोगों को पसंद आ रही बड़ी कार; पहले से और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हुआ ये सेगमेंट, इन ऑटो कंपनियों ने किया लीड

SUV मार्केट में लोगों का रुख काफी तेजी से बढ़ रहा है. ये हम नहीं कह रहे हैं, ये सेल्स रिपोर्ट में कहा जा रहा है. मार्च महीने में आई सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने मार्च महीने में एसयूवी कैटेगरी को ज्यादा पसंद किया है और इस सेगमेंट में कार की सेल्स ज्यादा हुई है. हालांकि एसयूवी की सेल्स ज्यादा बढ़ी है, जिसकी वजह से सेडान कार की सेल्स पर असर पड़ा है. लेकिन एसयूवी कैटेगरी में ऑटो कंपनियां लगातार नए प्रोडक्ट लेकर आ रही हैं, जिसका फायदा ग्राहकों को मिल रहा है. भारतीय ऑटो कंपनियों की एसयूवी बिक्री में मार्च में बड़ा उछाल देखा गया है. इसकी वजह निजी खपत में बढ़ोतरी और अर्थव्यवस्था का मजबूत होना है.

इन कंपनियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

बीते महीने एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) और किआ इंडिया (Kia India) का प्रदर्शन अच्छा रहा. देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की एसयूवी बिक्री मार्च 2025 में सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 61,097 यूनिट्स रही, यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि में 58,436 यूनिट्स पर था.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

मारुति सुजुकी की मार्च में कुल बिक्री 3.1 प्रतिशत बढ़कर 1,92,984 यूनिट्स रही, जो कि मार्च 2024 में 1,87,196 यूनिट्स थी. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 22,34,266 यूनिट्स की अपनी अब तक की सर्वाधिक वार्षिक बिक्री भी दर्ज की है, जिसमें 17,95,259 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 3,32,585 यूनिट्स का निर्यात शामिल है.

M&M की एसयूवी सेल्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च में घरेलू बाजार में 18 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ 48,048 यूनिट्स की बिक्री की है. बीते महीने निर्यात सहित कंपनी ने 50,835 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है.

मार्च 2025 में महिंद्रा की कुल बिक्री 83,894 यूनिट्स रही है. इसमें सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है. वहीं, कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 25 में 5,51,487 वाहनों की बिक्री की है.

Kia India ने भी किया बेहतरीन प्रदर्शन

किआ इंडिया की मार्च में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 19.3 प्रतिशत बढ़कर 25,525 यूनिट्स रही हैं, जो कि मार्च 2024 में 21,400 यूनिट्स थी. सोनेट, किआ का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जिसकी बिक्री में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रही, इसके बाद सेल्टोस, कैरेंस और सिरोस का स्थान रहा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6