MG Hector Plus SUV की बुकिंग शुरू, जानें कितने पैसे में कर सकते हैं कन्फर्म

MG Hector Plus एक कनेक्टेड एसयूवी है. यह मार्केट में iSmart कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 55 फीचर्स के साथ आएगी.
MG Hector Plus SUV की बुकिंग शुरू, जानें कितने पैसे में कर सकते हैं कन्फर्म

अनुमानित कीमत 14 लाख के आस-पास हो सकती है. (ज़ी बिज़नेस)

अगर आप एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास फिलहाल एक और अच्छा ऑप्शन है. ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की आने वाली नई एसयूवी MG Hector Plus SUV पर भी विचार कर सकते हैं. कंपनी ने इस एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है. बता दें, इस एसयूवी की बुकिंग के लिए 50000 रुपए जमा कराने होंगे. एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में Hector Plus की बुकिंग ऑनलाइन करने की सुविधा दी है.

बुकिंग अमाउंट आप ऑनलाइन ही चुका सकते हैं. बता दें कंपनी ने इस साल ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में शोकेस किया था. एमजी मोटर भारत में अपने शुरुआती मौजूदगी में ही जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया है. कस्टमर्स की तरफ से इसकी गाड़ियों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यह एसयूवी 13 जुलाई को लॉन्च हो सकती है. अनुमानित कीमत 14 लाख के आस-पास हो सकती है.

एसयूवी में शानदार फीचर्स भी मिलेंगे
कंपनी के मुताबिक, MG Hector Plus एक कनेक्टेड एसयूवी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मार्केट में iSmart कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 55 फीचर्स के साथ आएगी. इसके अलावा कंपनी के स्मार्ट स्वाइप (Smart Swipe) सिस्टम से लैस होगी जो हैंडफ्री टेलगेट ओपन करता है. इसमें आपको 10.24 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

दमदार इंजन
MG Hector Plus एसयूवी में 1956 सीसी का डीजल BS6 इंजन लगा है. यह 3750 Rpm पर 167.67 Hp की पावर देता है और 1750-2500 Rpm पर 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. आपको 1451cc का टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा. यह इंजन 5000 Rpm पर 141 Hp पावर देता है और 1600-3600 Rpm पर 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

एक और इंजन ऑप्शन है-1451cc का टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड के साथ बेल्ट स्टार्टर जेनरेटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन. यह इंजन 5000 Rpm पर 141 Hp की पावर और 1600-3600 Rpm पर 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह आप पर है कि आप किसे चुनते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6