&format=webp&quality=medium)
मार्केट में आया नया हेलमेट, कंपनी ने जारी किए नए कलर (फोटो - Studds)
हेलमेट बनाने वाली कंपनी STUDDS एक्सेसरीज ने अपने फ्लैगशिप फुल-फेस हेलमेट Helios का नया वेरिएंट Helios Effect लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि यह नया हेलमेट पहले से ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट के साथ पेश किया गया है. STUDDS हीलियो को शुरुआत में साउथ ईस्ट एशिया के राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था और सबसे पहले इसे फिलीपींस में लॉन्च किया गया था.
वहां से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद कंपनी ने इसे कोलंबिया, मैक्सिको समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया. बाद में इसे भारतीय बाजार में भी उतारा गया, जहां यह कंपनी के लोकप्रिय फुल-फेस हेलमेट्स में शामिल हो गया. अब कंपनी ने Helios Effect नाम से इसका नया ग्राफिक एडिशन लॉन्च किया है.
कंपनी के अनुसार हीलियो इफेक्ट का डिजाइन मॉडर्न स्पोर्ट्स बाइक और सुपरकार से प्रेरित है. इसमें बड़े पॉलीगोनल ग्राफिक्स और शार्प कट डिजाइन दिए गए हैं, जो हेलमेट को ज्यादा एग्रेसिव लुक देते हैं.
यह हेलमेट कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है:
| कलर वेरिएंट | खासियत |
| Black & Chameleon Blue | लाइट के हिसाब से रंग बदलता है |
| Black & Red Metallic Foil | ज्यादा शाइनी और मेटैलिक फिनिश |
| White & Black | हाई कॉन्ट्रास्ट डिजाइन |
| Black & Grey | प्रीमियम डार्क थीम |
| Black & Blue | स्पोर्टी डीप ब्लू लुक |
कंपनी ने हेलमेट के वेंट डिजाइन को भी ग्राफिक्स के साथ इंटीग्रेट किया है ताकि इसका स्पोर्टी लुक और बेहतर दिखाई दे.
यह हेलमेट 6 अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है और इसे ग्लॉसी तथा मैट दोनों फिनिश में पेश किया गया है. इसके कलर ऑप्शंस में Black & Chameleon Blue, Black Grey & Red, Black White & Red, Black & Red (Metallic Foil के साथ), Black & Grey और Black Blue & White शामिल हैं.
STUDDS हीलियो इफेक्ट में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह हेलमेट भारतीय और अमेरिकी दोनों सुरक्षा मानकों को पूरा करता है.

हेलमेट में ड्यूल वाइजर सिस्टम दिया गया है, जिसमें एक क्लियर बाहरी वाइजर और अंदर स्मोक सन वाइजर मिलता है. इससे राइडर्स को अलग-अलग रोशनी की स्थिति में बेहतर विजिबिलिटी मिलती है. इसके अलावा AntiFog100 Lens तकनीक भी दी गई है, जो ठंड या बारिश के दौरान वाइजर पर धुंध जमने से रोकती है.
कंपनी ने इस हेलमेट को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है. इसमें Hypoallergenic Liner दिया गया है, जिससे स्किन इरिटेशन कम होता है. इसके साथ ही हेलमेट में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं.
कंपनी के अनुसार हेलमेट का वजन करीब 1.4 किलोग्राम रखा गया है ताकि लंबे सफर में गर्दन और कंधों पर कम दबाव पड़े. STUDDS Helios Effect को ISI और DOT दोनों सेफ्टी सर्टिफिकेशन मिले हैं. यानी यह भारतीय और अमेरिकी सुरक्षा मानकों को पूरा करता है.
Helios Effect तीन साइज में उपलब्ध होगा:
कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹3,445 रखी है. यह हेलमेट ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और STUDDS एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध है. जल्द ही इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)