&format=webp&quality=medium)
जीप और सिट्रॉएन की गाड़ियां एक ही छत के नीचे (फाइल फोटो)
Stellantis India ने भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी को मजबूत करते हुए गोवा में नया Stellantis Brand House (SBH) लॉन्च किया है. यह डीलरशिप काकुलो मोटर्स (Caculo Motors) के तहत शुरू की गई है और इसमें एक ही छत के नीचे Jeep और Citroën के पूरे पोर्टफोलियो की सुविधा मिलेगी.
इस नए 3S (Sales, Service & Spares) फैसिलिटी का उद्घाटन डॉ प्रमोट सावंत की मौजूदगी में हुआ. इस मौके पर कंपनी के एमडी और सीईओ शैलेश हजेला और काकुलो ग्रुप के चेयरमैन एवं एमडी मनोज एम. काकुलो भी उपस्थित रहे.
गोवा में लॉन्च हुआ यह Stellantis Brand House ग्राहकों को एक आधुनिक और इमर्सिव रिटेल एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. यहां ग्राहक Jeep और Citroën दोनों ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को एक ही जगह पर एक्सप्लोर कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से ऑटो इंडस्ट्री में क्या बदलेगा? गाड़ी की नई कीमत से लेकर E20 पेट्रोल तक..आपकी जेब पर पड़ेगा असर!
कंपनी के मुताबिक, यह नया फॉर्मेट “फिजिटल” (Physical + Digital) मॉडल पर आधारित है, जहां ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कार खरीदने और सर्विस से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.
यह नया SBH डीलरशिप कई एडवांस फीचर्स से लैस है:
उद्घाटन के दौरान डॉ प्रमोद सावंत ने काकुलो ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी ने 100 साल पूरे कर ऑटो इंडस्ट्री में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने कहा कि गोवा में ऑटो सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि काकुलो ग्रुप ने इंटरनेशनल ब्रांड्स को गोवा तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे राज्य के लोगों की बढ़ती क्रय क्षमता भी झलकती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
शैलेश हजेला ने कहा कि गोवा एक तेजी से विकसित हो रहा बाजार है, जहां ग्राहक कम्फर्ट, डिजाइन और विश्वसनीयता को महत्व देते हैं. उन्होंने कहा कि इस नए डीलरशिप के जरिए कंपनी ग्राहकों को बेहतर और आसान एक्सेस देना चाहती है.
वहीं, काकुलो ग्रुप के मनोज एम काकुलो ने कहा कि उनकी कंपनी पिछले कई दशकों से ग्राहकों को गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवाएं देती आ रही है और यह नया सेटअप वर्ल्ड-क्लास ऑटो एक्सपीरियंस देने की दिशा में बड़ा कदम है.
Stellantis का यह मल्टी-ब्रांड मॉडल ग्राहकों को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से विकल्प देता है:
इन दोनों ब्रांड्स का कॉम्बिनेशन गोवा जैसे टूरिज्म और लाइफस्टाइल आधारित बाजार के लिए काफी अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 2026 TVS Apache RTR 160 4V के 2 नए वेरिएंट लॉन्च, कंपनी ने दिए ये नए फीचर्स, जानें कीमत
कंपनी देशभर में अपने Stellantis Brand Houses और डेडिकेटेड आउटलेट्स का नेटवर्क तेजी से बढ़ा रही है. गोवा में यह नया सेटअप कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें इनोवेशन, एक्सेसिबिलिटी और कस्टमर सैटिस्फैक्शन पर खास जोर दिया जा रहा है.
1. Stellantis Brand House (SBH) क्या है?
यह एक मल्टी-ब्रांड डीलरशिप फॉर्मेट है, जहां Jeep और Citroën दोनों ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स और सर्विस एक ही जगह पर मिलती हैं.
2. यह नया डीलरशिप कहां शुरू किया गया है?
यह नया Stellantis Brand House गोवा में काकुलो मोटर्स के तहत लॉन्च किया गया है.
3. ग्राहकों को यहां क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
यहां Sales, Service, Spares, डिजिटल शो-रूम एक्सपीरियंस और 10-बे सर्विस वर्कशॉप जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
4. Jeep और Citroën में क्या अंतर है?
Jeep एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के लिए जाना जाता है, जबकि Citroën कम्फर्ट और डिजाइन पर फोकस करता है.
5. कंपनी के लिए गोवा क्यों अहम बाजार है?
गोवा एक लाइफस्टाइल और टूरिज्म आधारित बाजार है, जहां ग्राहकों की क्रय क्षमता बढ़ रही है और ऑटो सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)