हेलमेट बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने FY25 में बेच डाले 87 लाख Helmets; अगले साल के लिए रखा नया टारगेट

स्टीलबर्ड देश का नहीं बल्कि दुनिया का भी सबसे बड़ा हेलमेट निर्माता है और कंपनी ने FY24 के मुकाबले FY25 में काफी ज्यादा हेलमेट्स को बेचा है. कंपनी ने 80 लाख यूनिट्स के मुकाबले 87 लाख यूनिट्स को बेचने का रिकॉर्ड बनाया है.
हेलमेट बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने FY25 में बेच डाले 87 लाख Helmets; अगले साल के लिए रखा नया टारगेट

देश में हेलमेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी Steelbird ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी सेल्स का आंकड़ा शेयर किया है. स्टीलबर्ड देश का नहीं बल्कि दुनिया का भी सबसे बड़ा हेलमेट निर्माता है और कंपनी ने FY24 के मुकाबले FY25 में काफी ज्यादा हेलमेट्स को बेचा है. कंपनी ने 80 लाख यूनिट्स के मुकाबले 87 लाख यूनिट्स को बेचने का रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने सेल्स रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है. सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की सेल्स लगातार बढ़ी है और अब कंपनी ने एक करोड़ से ज्यादा सेल्स का आंकड़ा पाने की उम्मीद रखी है.

FY25 में बेचे 87 लाख हेलमेट्स

स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 में 87 लाख हेलमेट्स की बिक्री के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह पिछले साल की 80 लाख यूनिट्स की बिक्री से बड़ी बढ़त है. कंपनी ने इस साल ₹787 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले साल के मुकाबले 10.07% अधिक है. अब कंपनी का लक्ष्य FY 2025-26 में 1 करोड़ हेलमेट्स की बिक्री और ₹900 करोड़ का टर्नओवर हासिल करना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

प्रोडक्शन कैपिसिटी 50,000 यूनिट्स

स्टीलबर्ड की यह वृद्धि इनोवेशन, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और देशभर में खुदरा नेटवर्क को विस्तार देने की रणनीति का नतीजा है. कंपनी के बद्दी (हिमाचल प्रदेश) स्थित संयंत्रों में अत्याधुनिक रोबोटिक वाइज़र सिस्टम, ऑटोमैटेड पेंट शॉप और विस्तारित असेंबली लाइनों के चलते उत्पादन क्षमता अब प्रतिदिन 50,000 हेलमेट्स तक पहुंच गई है. इसके साथ ही, कंपनी ने तमिलनाडु के होसुर में एक नया ग्रीनफील्ड प्लांट शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है. जो दक्षिण भारत के ओईएम और आफ्टरमार्केट की मांग को पूरा करेगा.

एडवांस टेक्नोलॉजी वाले हेलमेट्स

FY2024-25 में स्टीलबर्ड ने ब्लूटूथ, बेहतर वेंटिलेशन और हल्के कम्पोजिट मटेरियल वाले कई नए हेलमेट्स लॉन्च किए, जो सुरक्षा के साथ-साथ आराम भी प्रदान करते हैं. साथ ही, कंपनी ने ग्लव्स, गॉगल्स और रेन गियर जैसे राइडर एसेसरीज भी पेश किए हैं, ताकि वह एक सम्पूर्ण राइडर लाइफस्टाइल ब्रांड बन सके.

स्टीलबर्ड के देशभर में 200 से ज्यादा एक्सक्लूसिव 'राइडर शॉप्स' संचालित हैं और कंपनी आने वाले वर्षों में इस संख्या को 1000 तक ले जाने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी का दीर्घकालिक लक्ष्य है FY2026-27 तक सालाना 1.5 करोड़ हेलमेट्स की बिक्री और ₹1,300 करोड़ का कारोबार हासिल करना.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6