&format=webp&quality=medium)
बीते कुछ दशकों में कार ड्राइवर्स की संख्या में महिलाओं का योगदान लगातार बढ़ता जा रहा है. कार की फ्रंट सीट हो या ड्राइविंग सीट हो, दोनों में ही सोसाइटी ने इस बदलाव को होते हुए देखा है. यही रिफ्लेक्शन Spinny की रिपोर्ट में दिखा है. यूज्ड कार में डील करने वाला प्लेटफॉर्म Spinny ने एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में कार बायर्स में महिलाओं की बढ़ती संख्या को दिखाया गया है. 2024 में, कंपनी की कंज्यूमर बेस में महिलाओं की हिस्सेदारी 26 फीसदी थी, जो कि 2023 में मात्र 16 फीसदी थी. मार्च 2025 तक ये नंबर बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा. ये दिखाता है कि देश की महिलाएं यूज्ड कार में अपना फोकस बढ़ा रही है और ऑटोमोटिव प्रेफरेंस में हिस्सा बढ़ा रही हैं.
रिपोर्ट में बताया गया है कि 60 फीसदी महिलाओं ने ऑटोमैटिक हैचबैक खरीदने में इच्छुक हैं, जबकि 18 पीसदी कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदने में इच्छुक हैं. इसमें टॉप मॉडल में Renault Kwid, Hyundai Grand i10 और Maruti Suzuki Swift है. दिल्ली-एनसीआर इस मामले में लीड करता है.
दिल्ली-एनसीआर में 48 फीसदी महिला बायर हैं. इसके बाद मुंबई में 46 फीसदी, बैंगलोर में 41 फीसदी और पुणे में 39 फीसदी हैं. इसके अलावा नॉन मेट्रो सिटी जैसे लखनऊ और जयपुर में ग्रोथ 20 फीसदी के आसपास है. खरीदारों में महिलाओं की आयु 30-40 साल के बीच है.
महिलाओं की ओर से इसी जज्बे को देखते हुए स्पिनी ने ऐलान किया है. कंपनी ने 7-9 मार्च के बीच स्पेशल ऑफर्स पेश किए हैं. इसमें खरीदारी, बिकवाली दोनों शामिल है. इसके अलावा महिला बायर्स को 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है. जबकि एक लकी महिला को हर दिन 5000 रुपए का इनाम जीत सकती है.
ऑटोमोटिव लैंडस्केप को रीशेप करने में वुमन बायर्स का बड़ा हाथ है. इसे देखते हुए स्पिनी ट्रांसपेरेंट और सीमलैस कार बाइंग एक्सपीरियंस पर फोकस कर रहा है. स्पिनी इस बदलाव का निरंतर समर्थन कर रहा है, यह सुनिश्चित करते हुए कि हर ग्राहक को एक ऐसी कार मिले जो वास्तव में उनकी यात्रा से मेल खाती हो.