&format=webp&quality=medium)
देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही इस्तेमाल की गई कारों के मार्केट में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. भारत का भरोसेमंद फुल-स्टैक यूज़्ड कार प्लेटफॉर्म Spinny अक्टूबर महीने में ग्राहकों के लिए खास पेशकश लेकर आया है. कंपनी ने ‘Festival of Spinny – October Edition’ की घोषणा की है, जिसके तहत ग्राहकों को न सिर्फ प्री-ओन्ड कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट मिलेंगे बल्कि ₹3 करोड़ के गिफ्ट्स और 3 मुफ्त कारें जीतने का भी मौका मिलेगा. ये ऑफर 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक मान्य रहेगा.
अक्तूबर महीने भर चलने वाले इस फेस्टिव कैंपेन में 3 कारें मुफ्त में दी जाएंगी. दिसंबर 2024 में भी Spinny ने ऐसा ऑफर दिया था जिसमें चेन्नई, पुणे और दिल्ली के तीन ग्राहकों को अपनी खरीदी हुई कार का पूरा पैसा वापस मिला था. इस साल भी ग्राहकों को यही सुनहरा अवसर मिलेगा.
Spinny ने इस फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों के लिए ₹3 करोड़ तक के गिफ्ट्स की पेशकश की है. इसमें 10 ग्राम गोल्ड कॉइन, कैश डिस्काउंट और अन्य गारंटीड गिफ्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा, Spinny Assured और Spinny Max कारों (हैचबैक, सिडैन और SUVs) पर भी स्पेशल फेस्टिव डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. इससे ग्राहकों को भरोसेमंद और क्वालिटी चेक्ड कारें अपनी बजट में खरीदने का मौका मिलेगा.

Spinny का यह ऑफर सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है बल्कि यह पूरे देश के 25 से ज्यादा शहरों में जारी रहेगा. इसमें दिल्ली NCR, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता जैसे शहर शामिल हैं. ऑफलाइन रिटेल और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर ग्राहक इस फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं.
Spinny का कहना है कि वह ग्राहकों को सीमलेस और ट्रांसपेरेंट कार खरीद अनुभव देने के लिए लगातार काम करता है. सभी Spinny Assured कारें 200-पॉइंट क्वालिटी चेक से गुजरती हैं. प्लेटफॉर्म पर फिक्स्ड प्राइसिंग दी जाती है यानी इसमें किसी तरह की हिडन कॉस्ट नहीं होती. इसके अलावा, ग्राहकों को बेस्ट-इन-इंडस्ट्री लोन रेट्स और 5 दिन की मनी-बैक गारंटी भी दी जाती है.
Spinny ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पहले ही कुछ मॉडल्स पर कारों की कीमतों में ₹2 लाख तक की कटौती कर दी थी. कंपनी ने यह डिसीजन तब लिया जब GST स्ट्रक्चर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, ताकि ग्राहकों को किसी भी फिस्कल कन्फ्यूजन का सामना न करना पड़े.
Q1. Spinny का फेस्टिव ऑफर कब तक चलेगा?
A1. Spinny का Festival of Spinny – October Edition, 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा.
Q2. ग्राहकों को कितनी फ्री कारें मिलेंगी?
A2. Spinny द्वारा इस अक्टूबर में 3 मुफ्त कारें दी जाएंगी.
Q3. गिफ्ट्स और रिवार्ड्स की कुल कीमत कितनी होगी?
A3. कंपनी ग्राहकों को ₹3 करोड़ तक के गिफ्ट्स और रिवार्ड्स दे रही है.
Q4. यह ऑफर किन शहरों में उपलब्ध है?
A4. दिल्ली NCR, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता समेत 25 से ज्यादा शहरों में यह ऑफर लागू होगा.
Q5. Spinny Assured कारों की खासियत क्या है?
A5. हर कार 200-पॉइंट क्वालिटी चेक से गुजरती है, फिक्स्ड प्राइस होती है, साथ ही 5 दिन की मनी-बैक गारंटी दी जाती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)