Skoda Vision O: पोर्टेबल स्पीकर, इंटीग्रेटेड फ्रिज और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, जानें कैसी दिखती है ये कॉन्सेप्ट कार

स्कोडा ने IAA मोबिलिटी 2025 में अपनी फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट कार Vision O पेश की. अनोखे डिजाइन, 1.2 मीटर चौड़े डिस्प्ले, 1700 लीटर तक के बूट स्पेस और ऑटोनोमस ड्राइविंग जैसे फीचर्स से लैस यह कार भविष्य की गाड़ियों की एक झलक दिखाती है.
Skoda Vision O: पोर्टेबल स्पीकर, इंटीग्रेटेड फ्रिज और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, जानें कैसी दिखती है ये कॉन्सेप्ट कार

जर्मनी के म्यूनिक में ऑटो शो चल रहा है. IAA मोबिलिटी 2025, यानी कि दुनिया के सबसे बड़े मोबिलिटी ट्रेड फेयर में Skoda ने जबरदस्त कॉन्सेप्ट कार को अनवील किया है. Skoda ने Skoda Vision O ने कॉन्सेप्ट कार को इस मोबिलिटी शो में अनवील किया है. बता दें कि ये कार इस साल देश में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो (Bharat Mobility Global Auto Expo 2025) में भी पेश किया गया था. अब इस कार को कंपनी ने जर्मनी के म्यूनिक में हो रहे ऑटो एक्सपो में अनवील किया है.

Skoda ने Vision O कॉन्सेप्ट कार को फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ पेश किया है. इस कार के डिजाइन की बात करें तो सबसे ज्यादा आकर्षित इसके डोर हैं. ये अलग तरीके से खुलते हैं. ये कार ब्रांड के नेक्स्ट जनरेशन को शोकेस करती है. ये कार इनसाइड-आउट फिलॉसॉफी के साथ तैयार हुई है.

Vision

Add Zee Business as a Preferred Source

Skoda Vision O का डिजाइन

इस कार का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है. एक नया टेक लूप फेसअप दिया गया है. इंटीग्रेटेड लाइटिंग सेटअप है. बॉडी में कलर शिफ्टिंग इफेक्ट है. साथ में पैनारॉमिक सनरूफ का भी सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा कार के एलॉय भी दमदार हैं. देखने में 18 या 19 इंच के लग रहे हैं. कार में फ्लश डोर हैंडल का सपोर्ट दिया गया है.

Skoda Vision O का इंटीरियर

इस बार कार का इंटीरियर काफी शानदार है. कार में डैशबोर्ड काफी मिनिममलिस्टिक है. कार में 1.2 मीटर का चौड़ा होरिजिन डिस्प्ले दिया है, जो सेंट्रल में वर्टिकल स्क्रीन के साथ आती है. इसके अलावा वॉयस असिस्टेंस, नेविगेशन, प्रोडक्टिविटी और स्टोरीटेलिंग का भी फीचर दिया है. पोर्टेबल स्पीकर, इंटीग्रेटेड फ्रिज भी दिया है, जो किसी कार में नहीं मिलता है. इसके अलावा कार में 650 लीटर का बूटस्पेस मिल जाता है, जिसे सीट को फोल्ड करके 1700 लीटर तक एक्सपेंड कर सकते हो.

Vision 1

दमदार टेक्नोलॉजी का सपोर्ट

इस कार में कंपनी ने बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. जिसकी वजह से ये कार काफी फ्यूचरिस्टिक दिखती है. Skoda Vision O में ऑटोनोमस ड्राइविंग कैपिबिलिटी दी गई हैं. साथ में Tranquil मोड दिया गया है, जो लॉन्ग जर्नी के दौरान रिलेक्स के लिए सीटिंग और एम्बियंस को कॉन्फिगर करता है.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. Skoda Vision O क्या है?

ये स्कोडा की एक फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार है, जिसे हाल ही में IAA मोबिलिटी 2025 में पेश किया गया है.

2. इस कार का सबसे खास फीचर क्या है?

इसके अनोखे तरीके से खुलने वाले दरवाजे, 1.2 मीटर का चौड़ा डिस्प्ले और ऑटोनोमस ड्राइविंग की क्षमता इसके कुछ खास फीचर्स हैं.

3. इसमें कितना बूट स्पेस मिलता है?

इसमें 650 लीटर का बूट स्पेस है, जिसे 1700 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

4. क्या यह कार भारत में लॉन्च होगी?

अभी यह एक कॉन्सेप्ट कार है, इसके प्रोडक्शन मॉडल के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.

5. इस कार में और क्या अनोखा है?

इसमें एक इंटीग्रेटेड फ्रिज और पोर्टेबल स्पीकर भी दिया गया है, जो किसी सामान्य कार में नहीं मिलता.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6