Skoda का बंपर फेस्टिव ऑफर! GST रेट लागू होने से पहले ना छोड़ें मौका ,पाएं 1.83 लाख से लेकर 5.8 लाख तक का भारी डिस्काउंट, देखें कार की लिस्ट

Škoda इंडिया ने 21 सितंबर तक अपनी गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया है. ग्राहक Kushaq, Slavia और Kodiaq पर 1.83 लाख से 5.8 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. नया GST रेट लागू होने से पहले मौका लपकें.
Skoda का बंपर फेस्टिव ऑफर! GST रेट लागू होने से पहले ना छोड़ें मौका ,पाएं 1.83 लाख से लेकर 5.8 लाख तक का भारी डिस्काउंट, देखें कार की लिस्ट

ऑटोमोबाइल सेक्टर में हाल ही में GST दरें कम हो गई हैं, जिससे स्कोडा कारों पर भी GST लाभ मिलेगा, लेकिन एक्सट्रा फायदे 21 सितंबर तक ही मिल सकेंगे. इसी बाच दिग्गज कार निर्माता स्कोडा इंडिया ने इस फेस्टिव सीजन में जबरदस्त ऑफर्स का ऐलान किया है। कंपनी अपनी एसयूवी और सेडान कारों पर लिमिटेड-पीरियड डिस्काउंट दे रही है.असल में स्कोडा ऑटो इंडिया ने ग्राहकों के लिए लिमिटेड पीरियड ऑफर प्राइस का ऐलान किया है. इसमें आने वाले जीएसटी लाभ शामिल हैं और साथ ही 21 सितंबर तक अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे.

Škoda की गाड़ियों पर नए GST दर लागू होने से पहले बंपर छूट

- Škoda Kushaq की ख़रीद पर 3.16 लाख तक की छूट, jismen 2.5 लाख रुपये कंपनी डिस्काउंट और 66 हजार रुपये GST लाभ शामिल है

- Škoda Slavia की खरीद पर कस्टमर्स 1.83 लाख का डिस्काउंट बेनिफिट ले सकते हैं , जिसमें 1.2 लाख रुपये कंपनी डिस्काउंट और 63 हजार रुपये GST लाभ भी शामिल है

Add Zee Business as a Preferred Source

- Škoda Kodiaq की खरीद पर 5.8 लाख रुपये की बचत होगी, जिसमें 2.5 लाख रुपये कंपनी डिस्काउंट और 3.3 लाख रुपये GST लाभ शामिल है


नोट :- स्कोडा का ये डिस्काउंट ऑफर केवल 21 सितंबर तक ही लागू है, 22 सितंबर को लागू होने वाले नए GST दर के बाद स्कोडा अपना नया ऑफर जारी कर सकती है

बचत मॉडल व डील

मॉडलजीएसटी लाभ तकअतिरिक्त ऑफ़र तककुल संभावित बचत
स्कोडा कुशाक₹66,000₹2.5 लाख₹3.1 लाख
स्कोडा स्लाविया₹63,000₹1.2 लाख₹1.83 लाख
स्कोडा कोडिअक₹3.3 लाख₹2.5 लाख₹5.8 लाख

इन ऑफर्स से स्पष्ट है कि स्कोडा संभावित ग्राहकों को उत्सव पूर्व खरीदी के लिए प्रोत्साहित कर रही है, वैसे तो ये बचत नई जीएसटी दरों (18%, 40%) से पहले लागू हो रहे हैं, जिससे खरीदारों को दीवाली से पहले बेहतर डील मिल सकती है.

स्कोडा का प्लानिंग कदम क्यों है अहम?

बाजार में जमी सर्दी तोड़ने का तरीका: इस अग्रिम छूट योजना से खरीदारी की मांग बनी रही .
फेस्टिव खरीदारी को बढ़ावा: दिवाली जैसे त्योहारों के समय यह ऑफर और आकर्षक हो जाता है.
ग्राहक का भरोसा मजबूत: कंपनियों को यह दिखाने का मौका मिलता है कि वे टैक्स लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं, विपरीत अभ्यास वाले प्रतिस्पर्धियों से छवि बेहतर बनती है.

साफ है कि स्कोडा ऑटो इंडिया का यह फेस्टिव पीरियड ऑफर सिर्फ बचत नहीं, बल्कि स्मार्ट खरीदारी का मौका भी है.कार के कई फेमसय मॉडल्स पर ₹5.8 लाख तक की बचत संभव है , तो यह वित्तीय रूप से समझदार और समय की मांग दोनों है.


5 FAQs:

Q1. Škoda का डिस्काउंट ऑफर कब तक लागू है?
Ans. यह ऑफर 21 सितंबर 2025 तक ही मान्य है.

Q2. Škoda Kushaq पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?
Ans. Kushaq पर ग्राहकों को 3.16 लाख रुपये तक की बचत मिल रही है.

Q3. Škoda Slavia पर कितना फायदा मिलेगा?
Ans. Slavia पर कुल 1.83 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर है.

Q4. Škoda Kodiaq पर सबसे बड़ा डिस्काउंट कितना है?
Ans. Kodiaq पर ग्राहकों को 5.8 लाख रुपये तक की भारी बचत मिलेगी.

Q5. 22 सितंबर के बाद क्या यह ऑफर रहेगा?
Ans. नहीं, 22 सितंबर से नए GST दर लागू होंगे और Škoda नया ऑफर ला सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6