मार्केट में आने वाली है नई SUV, कंपनी ने शुरू किया प्रोडक्शन, जानें मेड इन इंडिया कार किन फीचर्स से होगी लैस

Volkswagen की ओर से भारतीय ऑटो मार्केट में नई कार लाई जा रही है. कंपनी ने इसका प्रोडक्शन आज से शुरू कर दिया है लेकिन इसके लॉन्च में अभी टाइम है.
मार्केट में आने वाली है नई SUV, कंपनी ने शुरू किया प्रोडक्शन, जानें मेड इन इंडिया कार किन फीचर्स से होगी लैस

मार्केट में आने वाली है नई गाड़ी, प्रोडक्शन शुरू (फाइल फोटो)

Skoda Auto Volkswagen India (SAVWIPL) बहुत जल्द भारतीय ऑटो बाजार में नई कार लेकर आने वाली है. ये कार SUV सेगमेंट में धमाका मचा सकती है. भारत में अपनी SUV रणनीति को और मजबूत करते हुए नई Volkswagen Taigun को लॉन्च करने वाली है लेकिन ताजा अपडेट ये है कि कंपनी ने पुणे के प्लांट से इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. कंपनी ने पुणे स्थित अपने अत्याधुनिक चाकण प्लांट में इस नई SUV का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की है.

कंपनी के मुताबिक, नई टाइगुन ग्रुप की “Made in India for India and the World” रणनीति को और मजबूत करती है. इसमें हाई लेवल लोकलाइजेशन, प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन और इंजीनियरिंग की गई है.

डिजाइन और फीचर्स में क्या खास?

Add Zee Business as a Preferred Source

नई Volkswagen Taigun अपने पुराने मॉडल की मजबूत नींव पर तैयार की गई है, लेकिन इसमें कई नए डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. इसका लुक अब पहले से ज्यादा बोल्ड और फ्रेश नजर आता है.

इस नए वर्जन में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और प्रैक्टिकल बनाते हैं. खास बात यह है कि इसे भारत की अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

5 स्टार रेटिंग से लैस!

कंपनी का दावा है कि इस SUV में फॉक्सवैगन का DNA बरकरार रखा गया है, जिसमें यूरोपियन ड्राइविंग डायनेमिक्स, शानदार कम्फर्ट और 5-स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड शामिल हैं.

Taigun 1

इन फीचर्स से हो सकती है लैस

skoda

कंपनी क्या कहती है?

इस मौके पर SAVWIPL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पीयूष अरोड़ा ने कहा कि नई टाइगुन का प्रोडक्शन शुरू होना भारत में कंपनी के वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम की मजबूती को दिखाता है.

उन्होंने कहा कि भारतीय प्लांट अब ग्लोबल क्वालिटी के व्हीकल्स बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं. हाई लोकलाइजेशन के चलते कंपनी भारतीय बाजार के साथ-साथ एक्सपोर्ट मार्केट की मांगों को भी तेजी से पूरा कर सकती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

भारत बना ग्लोबल हब

कंपनी ने साफ किया कि नई टाइगुन सिर्फ घरेलू बाजार के लिए ही नहीं, बल्कि एक्सपोर्ट के लिए भी अहम भूमिका निभाएगी. इससे भारत को ग्रुप के लिए एक स्ट्रैटेजिक प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब के रूप में और मजबूती मिलेगी.

अब तक कैसा रहा टाइगुन का सफर?

2021 में लॉन्च के बाद से Volkswagen Taigun ने भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है. यह SUV अपनी दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर कम्फर्ट और मजबूत सेफ्टी के लिए जानी जाती है.

अब तक भारत में इसकी 1.43 लाख (1,43,000) से ज्यादा यूनिट्स का प्रोडक्शन हो चुका है. इनमें से करीब 30% यूनिट्स को इंटरनेशनल मार्केट्स में एक्सपोर्ट किया गया है.

नई टाइगुन के प्रोडक्शन के साथ कंपनी को उम्मीद है कि यह SUV अपने पिछले मॉडल की सफलता को और आगे बढ़ाएगी. साथ ही ग्राहकों को डिजाइन, परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और प्रैक्टिकलिटी का बेहतर कॉम्बिनेशन मिलेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 नई Volkswagen Taigun का प्रोडक्शन कहां शुरू हुआ है?

पुणे के चाकण प्लांट में इसका उत्पादन शुरू किया गया है.

Q2 नई टाइगुन में क्या नया मिलेगा?

इसमें नया डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर कम्फर्ट के साथ अपग्रेडेड एक्सपीरियंस मिलेगा.

Q3 क्या यह SUV भारत के लिए ही बनी है?

यह “Made in India for India and the World” रणनीति के तहत बनी है, यानी इसे एक्सपोर्ट भी किया जाएगा.

Q4 अब तक कितनी यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ है?

टाइगुन की अब तक 1.43 लाख से ज्यादा यूनिट्स बनाई जा चुकी हैं.

Q5 क्या नई टाइगुन पहले से ज्यादा सुरक्षित है?

कंपनी के अनुसार, इसमें 5-स्टार सेफ्टी और बेहतर ड्राइविंग डायनेमिक्स को बरकरार रखा गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6