&format=webp&quality=medium)
स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया (SAVWIPL) ने 2025 में अब तक का सबसे अच्छा परफॉर्मंस दर्ज किया है, जिसकी एक बड़ी वजह इंडस्ट्री की मज़बूत रिकवरी और सभी सेगमेंट में बढ़ती डिमांड भी रही है. ग्रुप ने 117,000 यूनिट्स की अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री दर्ज की, जिसमें सालाना वॉल्यूम ग्रोथ 36 फीसदी की रही है, जबकि कुल बिक्री 159,500 यूनिट्स (घरेलू और एक्सपोर्ट) तक पहुँच गई.
ये एक उपलब्धियों से भरा साल था जिसमें SAVWIPL ने 2 मिलियन मेड-इन-इंडिया गाड़ियों का आंकड़ा पार किया, जो इसके मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस के पैमाने और मैच्योरिटी को दिखाता है. इसके अलावा बीते साल Skoda की ओर सब 4-मीटर गाड़ी Skoda Kylaq को लॉन्च किया गया था, जिसने इस कंपनी की सेल्स में बड़ा योगदान दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV7XO: 10 ऐसे फीचर जो बनाते हैं इस कार को दूसरों से अलग! खरीदने से पहले जरूर जान लें
खास तौर पर भारत के लिए डेवलप किया गया MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म इस ग्रोथ के केंद्र में रहा और अब ये सभी स्थानीय रूप से मैन्युफैक्चर किए गए स्कोडा और फॉक्सवैगन मॉडल्स का आधार है. एसएवीडब्ल्यूआईपीएल ने अपनी इंटरनेशनल स्ट्रेटेजी में भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी का कुल एक्सपोर्ट 7,15,000 यूनिट्स को पार कर गया, जिससे देश ग्रुप के लिए एक स्ट्रेटेजिक ग्लोबल प्रोडक्शन बेस के रूप में मज़बूती से स्थापित हो गया. ग्रुप ने जीसीसी और आसियान क्षेत्रों में नए बाजारों की तलाश करके और उनमें प्रवेश करके अपने ग्लोबल फुटप्रिंट का विस्तार किया है.
इस साल ब्रांड्स का परफॉर्मेंस भी शानदार रहा. फॉक्सवैगन ने प्रीमियम सेडान कैटेगरी में लीडरशिप बनाए रखी, जिसमें वर्टस की YTD सेगमेंट हिस्सेदारी 38% रही, जबकि गोल्फ जीटीआई का पहला बैच लॉन्च के कुछ ही दिनों में बिक गया.
स्कोडा ने सब-4-मीटर Skoda Kylaq की मज़बूत डिमांड और Octavia RS की शानदार वापसी के कारण 107% की ग्रोथ दर्ज की, जो ग्राहकों और ब्रांड के बीच मज़बूत रिश्ते को दिखाता है. साथ ही, ग्रुप ने सभी ब्रांड्स में अपने कस्टमर टचपॉइंट्स को बढ़ाकर 700 कर दिया है, जिससे पूरे भारत में एक भरोसेमंद और अच्छी तरह से विस्तारित सर्विस नेटवर्क बना है.
ये भी पढ़ें: कारें आपस में करेंगी बात! बसें बनेंगी स्मार्ट, हादसों में ₹1.5 लाख का मुफ्त इलाज, जानिए सरकार ने लिए क्या फैसले
प्रीमियम सेगमेंट में, Audi ने Q7 Signature Edition, Q3 और Q5 Signature Lines और अवॉर्ड-विनिंग RSQ Performance पेश किया, जो पावर, सटीकता और लग्ज़री के लिए नए बेंचमार्क स्थापित करता है. लेम्बोर्गिनी ने टेमेरारियो लॉन्च की, जबकि रेवुएल्टो को 'सुपर कार ऑफ द ईयर' नामित किया गया.
ये भी पढ़ें: रेंज ना मिलने के डर से नहीं खरीद रहे EV? ये 5 Electric Car तोड़ देंगी भ्रम! सिंगल चार्ज में भागेंगी 421 km तक!
इसके अलावा Porsche ने अपने बिक्री केंद्रों को बढ़ाकर 13 कर दिया और ग्राहकों के साथ कनेक्शन को और स्ट्रॉन्ग करने के लिए नए एक्सपीरिएंशियल फॉर्मेट जोड़े. Bentley एसएवीडब्ल्यूआईपीएल में छठे ब्रांड के रूप में शामिल हुआ, जिसने मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में नई डीलरशिप स्थापित कीं.
स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, पीयूष अरोड़ा ने कहा कि 2025 हमारे लिए मकसद वाले और बड़े पैमाने पर तरक्की का साल रहा है. खास बात ये है कि हमारा परफॉर्मेंस लगातार काम करने और भारत के लिए लॉन्ग-टर्म रोड मैप पर आधारित है. हमारी मेक-इन-इंडिया स्ट्रैटेजी पर फोकस, इसमें ये सब शामिल है -
इनसे मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और एक्सपोर्ट में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है. जैसे-जैसे हम 2026 में आगे बढ़ रहे हैं, हमारी प्राथमिकताएं साफ़ हैं: कस्टमर की जरूरतों के हिसाब से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना और अपने नेटवर्क को बढ़ाना, साथ ही भारत को एक हाई-क्वालिटी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर मजबूत करना. इस साल की तेजी हमारे इस विश्वास को मजबूत करती है कि भारत ग्रुप की ग्लोबल ग्रोथ यात्रा में और भी बड़ा योगदान देगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)