&format=webp&quality=medium)
Skoda auto ने अपना एक प्लांट वियतनाम में खोल दिया है. स्कोडा ऑटो और रीजनल पार्टनर थान्ह कॉन्ग ग्रुप ने वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत में ये प्लांट खोला है. इस प्लांट में Skoda kushaq और Skoda Slavia की असेंबली की जाएगी. यह कदम स्कोडा की वैश्विक रणनीति का अहम हिस्सा है, जिससे वह यूरोप के बाहर खासकर दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी उपस्थिति को सशक्त कर रही है. इस नई फैक्ट्री में स्कोडा भारत से कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन (सीकेडी) किट्स आयात कर कुशाक एसयूवी और स्लाविया सेडान की असेंबली करेगी. कुशाक का सीरीज उत्पादन 26 मार्च से शुरू हो चुका है और स्लाविया का उत्पादन इस गर्मी में शुरू होने की योजना है.
क्वांग निन्ह स्थित इस अत्याधुनिक प्लांट में वेल्डिंग, पेंटिंग और असेंबली की संपूर्ण सुविधाएं हैं. इसमें एक उच्च गुणवत्ता वाला कंट्रोल सेंटर, सटीक मापन के लिए विशेष इकाई, और लगभग दो किलोमीटर लंबा एक टेस्ट ट्रैक भी शामिल है, जिसे स्थानीय सड़क स्थितियों के अनुरूप डिजाइन किया गया है.
ये भी पढ़ें: भूलकर भी गाड़ी के साथ ना करें ये भूल, वरना तेल भरवाने में जाएगा सारा पैसा; माइलेज को लेकर सर पकड़ लोगे
स्कोडा ऑटो ने सितंबर 2023 में वियतनाम में अपने कामकाज की शुरुआत की थी और यह साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) में फॉक्सवैगन ग्रुप की गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा है. यह क्षेत्र मजबूत विकास क्षमता के लिए जाना जाता है. इस समय वियतनाम में स्कोडा के 15 बिक्री केंद्र हैं, जिन्हें 2025 के अंत तक बढ़ाकर 32 करने की योजना है.
कुशाक एसयूवी का सीरीज उत्पादन आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ, स्लाविया सेडान का उत्पादन इस गर्मी से शुरू होगा. दोनों मॉडल पुणे, भारत में स्कोडा ऑटो के लॉजिस्टिक्स सेंटर में तैयार किए गए सीकेडी किट्स से असेंबल किए जाते हैं. फैक्ट्री वियतनाम के सबसे बड़े और आधुनिक बंदरगाहों में से एक के पास स्थित है जिससे सामान की सप्लाई आसान और तेज़ होती है.
ये भी पढ़ें: 2025 Royal Enfield Classic 650 में 4 कलर ऑप्शन और ढेर सारे फीचर्स, जानें हर वेरिएंट की कीमत
नई बनी फैक्ट्री में उत्पादन के लिए अत्याधुनिक तकनीकें हैं. कॉन्टैक्टलेस 3डी मेज़रमेंट, चार परतों वाली पेंटिंग और बॉडी कैविटीज के लिए एंटी-कॉरिजन वैक्स ट्रीटमेंट. इस फैक्ट्री का सबसे बड़ा हिस्सा असेंबली लाइन है, जहां वेल्डिंग और पेंटिंग भी होती है.
कुशाक एसयूवी और स्लाविया सेडान में लेफ्ट-हैंड ड्राइव है और ये उन्नत सुरक्षा और कम्फर्ट फीचर्स से लैस हैं, जिनमें एडैप्टिव क्रूज़ नियंत्रण, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, और सिंथेटिक लेदर अपहोल्स्ट्री शामिल हैं. दोनों मॉडल स्थानीय ग्राहकों की विशिष्ट जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं. सितंबर 2023 में वियतनामी बाजार में स्कोडा के प्रवेश के बाद से, हनोई में एक नए शोरूम कॉन्सेप्ट, एक्सपीरियंस सेंटर सहित 15 से अधिक बिक्री आउटलेट खोले गए हैं. इस साल के अंत तक नेटवर्क को बढ़ाकर 32 डीलरशिप तक करने की योजना है.