इस EV कंपनी ने पसारे पैर, पश्चिम बंगाल में खोला नया 3S स्टोर, कस्टमर को मिलेंगी ये सर्विस

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ने पश्चिम बंगाल के एक शहर में अपना नया शोरूम खोल दिया है. इसमें ग्राहकों को कई सारी सर्विस मिलेंगी.
इस EV कंपनी ने पसारे पैर, पश्चिम बंगाल में खोला नया 3S स्टोर, कस्टमर को मिलेंगी ये सर्विस

फोटो क्रेडिट - Simple One 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली घरेलू कंपनी Simple Energy अब विस्तारवाद के टारगेट पर काम कर रही है. कंपनी ने पूर्वी भारत में अपने पैर पसारते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अपना पहला रिटेल स्टोर लॉन्च किया है. कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है और मौजूदा समय में टियर-1 समेत कुछ शहरों में ऑपरेट करती है. लेकिन अब कंपनी पूर्वी भारत के शहरों में भी अपना व्यापार बढ़ा रही है.

करीब 2400 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर 3S सुविधा (Sales, Service और Spares) के साथ बनाया गया है, जहां ग्राहकों को एक ही जगह पर खरीदारी से लेकर सर्विस और स्पेयर पार्ट्स तक की सुविधा मिलेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये EVs होंगे मौजूद

कंपनी ने इस स्टोर को CTA Connect के साथ साझेदारी में शुरू किया है. आधुनिक और ग्राहक-केंद्रित डिजाइन वाले इस स्टोर में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को प्रदर्शित किया गया है, जिससे ग्राहकों को ब्रांड का बेहतर अनुभव मिल सके. इस स्टोर में ये प्रोडक्ट्स शोकेस होंगे -

  • नए स्टोर में Simple One Gen 2 (5 kWh) और Simple OneS Gen 2 जैसे मॉडल उपलब्ध होंगे.
  • Simple One Gen 2 (5 kWh) एक बार चार्ज करने पर 265 किमी की IDC रेंज देता है.
  • Simple OneS Gen 2 में 191 किमी की IDC रेंज मिलती है.
  • इसके अलावा ग्राहक यहां कंपनी के विभिन्न एक्सेसरीज भी खरीद सकते हैं.

सिलीगुड़ी क्यों चुना?

कंपनी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा कि सिलीगुड़ी में पहला स्टोर लॉन्च करना पूर्वी भारत में कंपनी के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख गेटवे है और यहां इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की काफी संभावनाएं हैं.

3S सुविधा के जरिए कंपनी ग्राहकों को प्रोडक्ट की जानकारी से लेकर आफ्टर-सेल्स सर्विस तक बेहतर अनुभव देना चाहती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी का एक्सपेंशन पर फोकस

वर्तमान में सिंपल एनर्जी के देशभर में 63 आउटलेट्स हैं. ये स्टोर बैंगलोर, दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा, गोवा, विजयवाड़ा, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, कोच्चि और चेन्नई जैसे शहरों में मौजूद हैं.

कंपनी आने वाले महीनों में नागपुर, रांची और भुवनेश्वर समेत कई अन्य शहरों में भी अपने स्टोर खोलने की योजना बना रही है.

कीमत और टेस्ट राइड की सुविधा

मॉडलकीमत (एक्स-शोरूम, सिलीगुड़ी)
Simple One Gen 2 (5 kWh)₹1,77,999
Simple OneS Gen 2₹1,49,999

ग्राहक स्टोर पर जाकर टेस्ट राइड, एक्सेसरीज की खरीदारी और स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं.इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन टेस्ट राइड और बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है.

FAQs

1. Simple Energy ने नया स्टोर कहां खोला है?

कंपनी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अपना पहला स्टोर खोला है.

2. यह स्टोर किस प्रकार की सुविधा देता है?

यह 3S सुविधा वाला स्टोर है, जहां Sales, Service और Spares की सुविधा एक ही जगह मिलेगी.

3. इस स्टोर पर कौन-कौन से स्कूटर उपलब्ध हैं?

यहां Simple One Gen 2 (5 kWh) और Simple OneS Gen 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं.

4. Simple One Gen 2 की रेंज कितनी है?

Simple One Gen 2 (5 kWh) एक बार चार्ज करने पर लगभग 265 किमी की IDC रेंज देता है.

5. क्या ग्राहक टेस्ट राइड ले सकते हैं?

हां, ग्राहक स्टोर पर जाकर टेस्ट राइड ले सकते हैं और वहीं से स्कूटर बुक भी कर सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6