फिल्म के रिलीज से पहले Shahid Kapoor के घर आई ये दमदार एसयूवी; कलेक्शन में जुड़ी करोड़ों वाली कार

ये कार है Mercedes Maybach GLS 600 Limited Edition है. हाल ही में शाहिद कपूर इस कार में बैठे हुए नजर आए. आज शाहिद कपूर की नई फिल्म थिएटर में रिलीज हो रही है और शाहिद कपूर के घर नई कार आ गई है.
फिल्म के रिलीज से पहले Shahid Kapoor के घर आई ये दमदार एसयूवी; कलेक्शन में जुड़ी करोड़ों वाली कार

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की नई फिल्म आने वाली है. आज यानी 31 जनवरी को शाहिद कपूर की नई फिल्म देवा (Deva) सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. लंबे समय के बाद शाहिद कपूर की कोई मूवी सिनेमाघरों में आ रही है. लेकिन मूवी के रिलीज से पहले शाहिद कपूर के घर एक नई कार आ गई है. हाल ही में बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर मर्सिडीज की नई कार में बैठे हुए नजर आए. ये कार है Mercedes Maybach GLS 600 Limited Edition है. हाल ही में शाहिद कपूर इस कार में बैठे हुए नजर आए. आज शाहिद कपूर की नई फिल्म थिएटर में रिलीज हो रही है और शाहिद कपूर के घर नई कार आ गई है. यहां जानें कि उनके पास कौन-कौन सी कार है और इस कार के क्या खास फीचर्स हैं.

हाल ही में लॉन्च हुई थी ये कार

इस कार को हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था. मर्सिडीज बेंज की ओर से इस कार को ही हाल ही में लॉन्च किया गया था और इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 3.71 करोड़ रुपए है. ऐसा बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर इस कार के पहले ग्राहक हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Mercedes Maybach GLS 600 में क्या है खास?

इस कार में 4 लीटर का ट्विन टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 543 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 770 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. कार में 48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है. कार में ऑल व्हील ड्राइव के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं.

परफॉर्मेंस की बात करें तो ये कार मात्र 4.9 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. मेबैक की बैजिंग के साथ ये कार काफी आकर्षित लगती है. इस कार में डुअल टोन एक्सटीरियर दिया गया है, जो 22 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ आती है.

Mercedes Maybach GLS 600 के फीचर्स

इंटीरियर के मामले में भी ये कार जबरदस्त फील देती है. कार के अंदर ऑल ब्लैक इंटीरियर मिलता है. इसके अलावा कार में दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं. कार में 12.3 इंच का बड़ा इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनारॉमिक सनरूफ, 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और रियर इन्फोटेन्मेंट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं.

Shahid Kapoor का कार कलेक्शन

  • Jaguar XKR-S
  • Regular Mercedes Maybach GLS 600
  • Mercedes Benz GL350
  • Jaguar Land Rover
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6