फरवरी के महीने में किस कंपनी ने बेचीं कितनी कारें? जानिए किसकी सेल्स बढ़ी और किसकी बिक्री में आई गिरावट

फरवरी 2025 में भारतीय ऑटो बाजार में मारुति सुजुकी, महिंद्रा, किया और हुंडई ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि होंडा और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया को घरेलू बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा.
फरवरी के महीने में किस कंपनी ने बेचीं कितनी कारें? जानिए किसकी सेल्स बढ़ी और किसकी बिक्री में आई गिरावट

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में फरवरी 2025 में कई कंपनियों ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ा. फरवरी 2025 में भारतीय ऑटो बाजार में मारुति सुजुकी, महिंद्रा, किया और हुंडई ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि होंडा और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया को घरेलू बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा. SUV सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है और निर्यात बाजार में भी भारतीय कंपनियां मजबूती से आगे बढ़ रही हैं.

Hyundai Motor India: निर्यात में बढ़त

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने फरवरी 2025 में कुल 58,727 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें 47,727 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 11,000 यूनिट्स का निर्यात शामिल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

हुंडई मोटर इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने बताया कि निर्यात में 6.8% की वार्षिक वृद्धि देखने को मिली, जिससे यह साफ होता है कि "मेड इन इंडिया" हुंडई कारों की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है. घरेलू बाजार को लेकर उन्होंने कहा कि "संभावित कर सुधारों और बेहतर लिक्विडिटी से ऑटोमोबाइल सेक्टर में डिमांड को मजबूती मिलने की उम्मीद है."

Mahindra Auto: SUV सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M Ltd.) ने फरवरी 2025 में 83,702 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 15% अधिक है. SUV सेगमेंट में 50,420 वाहनों की घरेलू बिक्री हुई, जो 19% की वृद्धि को दर्शाता है. कुल मिलाकर महिंद्रा ने 52,386 वाहनों की बिक्री की, जिसमें निर्यात भी शामिल है. वहीं 23,826 कमर्शियल गाड़ियां बिकीं.

Maruti Suzuki: 1.99 लाख यूनिट्स की बिक्री

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने फरवरी 2025 में कुल 1,99,400 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. इसमें 1,63,501 यूनिट्स घरेलू बाजार में, 10,878 यूनिट्स अन्य OEM को और 25,021 यूनिट्स का निर्यात किया गया.

कंपनी के छोटे सेगमेंट (Alto, S-Presso) में 10,226 यूनिट्स बिकीं, जबकि कॉम्पैक्ट सेगमेंट (Baleno, Swift, WagonR) ने 72,942 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. SUV सेगमेंट (Brezza, Grand Vitara, Jimny की बिक्री 65,033 यूनिट्स रही.

Suzuki Motorcycle India: निर्यात में बढ़त, घरेलू बाजार में गिरावट

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (SMIPL) ने फरवरी 2025 में कुल 90,206 यूनिट्स बेचीं, जिसमें 73,455 यूनिट्स घरेलू बिक्री और 16,751 यूनिट्स निर्यात शामिल है. हालांकि, पिछले साल की तुलना में घरेलू बिक्री में गिरावट देखी गई, लेकिन निर्यात में 19% की वृद्धि दर्ज की गई. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष देवाशीष हांडा ने कहा कि "हम ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से नए प्रोडक्ट लाने और बेहतर अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं."

Kia India: शानदार 23.8% वृद्धि, Syros की जोरदार मांग

किया इंडिया ने फरवरी 2025 में 25,026 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 23.8% अधिक है. कंपनी के नए मॉडल Kia Syros ने 5,425 यूनिट्स की बिक्री के साथ मजबूत पकड़ बनाई, जबकि Sonet (7,598 यूनिट्स), Seltos (6,446 यूनिट्स) और Carens (5,318 यूनिट्स) ने भी शानदार प्रदर्शन किया.

किया इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरदीप सिंह बरार ने कहा, "भारतीय ग्राहक बेहतरीन टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन चाहते हैं, और Syros की सफलता इस बात को साबित करती है."

Honda Cars India: घरेलू बाजार में गिरावट, निर्यात में स्थिरता

होंडा कार्स इंडिया ने फरवरी 2025 में कुल 10,323 यूनिट्स बेचीं, जिसमें 5,616 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 4,707 यूनिट्स का निर्यात किया गया. पिछले साल के मुकाबले घरेलू बिक्री में गिरावट देखने को मिली, लेकिन Honda Elevate और City के निर्यात में मजबूती बनी रही.

होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट कुनाल बेहल ने कहा, "बाजार की स्थिति चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन नई लॉन्च की गई Amaze, Elevate Black और City Apex ने बिक्री को बनाए रखने में मदद की है."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6