जापान के बाइक शो में Royal Enfield का जलवा; शोकेस की 2 नई मोटरसाइकिल, एक में दिया 26 इंच का टायर

Royal Enfield ने जापान में हुए 33वें योकोहामा हॉट रोड कस्टम शो 2025 में अपनी दो एक्सक्लूसिव कस्टम मोटरसाइकिल—VITA और Carolina Reaper को शोकेस किया.
जापान के बाइक शो में Royal Enfield का जलवा; शोकेस की 2 नई मोटरसाइकिल, एक में दिया 26 इंच का टायर

बाइक बनाने वाली कंपनी Royal Enfield ने जापान में चल रहे एक ऑटो शो में अपनी 2 नई बाइक को पेश किया. मिड साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट की दिग्गज कंपनी ने अपनी 2 एक्सक्लूसिव मोटरसाइकिल को शोकेस किया. कंपनी ने Royal Enfield VITA और Carolina Reaper को जापान में हुए 33वें सालाना योकोहामा हॉट रोड कस्टम शो 2025 (HCS2025) में इन दोनों बाइक को शोकेस किया.

बता दें कि ये जापान के बड़े कस्टम मोटरसाइकिल शो में से एक है. ये दोनों बाइक रॉयल एनफील्ड के इंटरनेशनल कस्टम बिल्ड इनीशिएटिव Custom World के तहत तैयार की गई हैं, जो पूरी दुनिया से जाने-माने बिल्डर्स को एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर लाता है.

Royal Enfield VITA में क्या है खास?

Add Zee Business as a Preferred Source

Royal Enfield VITA को कस्टम वर्क्स जोन के Yuichi Yoshizawa और Yoshikazu Ueda ने तैयार किया है, जो Shiga Prefecture में स्थित एक कस्टम फैक्टरी है. इन दोनों को दुनिया में होने वाले कस्टम शो में अनगिनत अवॉर्ड्स मिले हैं.

Vita

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 पर बेस्ड

Royal Enfield VITA को रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. Royal Enfield Classic 650 के ट्विन इंजन और ट्रांसमिशन सिस्टम ने इस बाइक को बिल्ड करने में बेहतरीन काम किया है.

Royal Enfield 1

बाइक में इंजन को फुली बीस्पोक हार्ड टेल स्टील फ्रेम के साथ माउंट किया है. साथ में बीस्पोक क्लासिकल गिरडर फॉर्क और 26 इंच के स्ट्राइकिंग मॉडर्न व्हील दिए हैं. साथ में वुड एलिमेंट्स का भी सपोर्ट दिया गया है. साथ में अनपेंटेड एल्यूमीनियम से बाइक डिजाइन काफी शानदार लग रहा है.

Carolina Reaper कितना और कैसे अलग?

वहीं Carolina Reaper को टोक्यो स्थित आर्टिस्ट Cheetah Custom Cycles और कस्टम मोटरसाइकिल बिल्डर Toshiyuki Osawa ने मिलकर तैयार किया है. कस्टम बिल्ड ने मल्टीपल फ्लैट ट्रैक मोटरसाइकिल को भी शोकेस किया है.

Royal Enfield 2

रॉयल एनफील्ड की Carolina Reaper ये बाइक Guerrilla 450 पर बेस्ड है. इस बाइक का डिजाइन रेट्रो और मॉडर्न दोनों लुक का मर्ज करता है. साथ में कस्टम मोटरसाइकिल आर्टिस्ट्री की भी परफॉर्मेंस देता है, जो अमेरिकी फ्लैट ट्रैक रेसर्स और 1970 के रेस कार्स से इन्पायर्ड है.

आपके लिए जरूरी FAQs

1. Royal Enfield ने कौन-सी नई बाइक शोकेस की हैं?

कंपनी ने VITA और Carolina Reaper नाम की दो कस्टम मोटरसाइकिलों को जापान के HCS 2025 शो में पेश किया है.

2. Royal Enfield VITA किस पर बेस्ड है?

VITA बाइक रॉयल एनफील्ड Classic 650 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें ट्विन इंजन, गिरडर फॉर्क और 26-इंच मॉडर्न व्हील लगे हैं.

3. VITA बाइक की खासियत क्या है?

VITA में फुली बीस्पोक हार्ड टेल स्टील फ्रेम, क्लासिकल गिरडर फॉर्क, वुड एलिमेंट्स और अनपेंटेड एल्यूमीनियम बॉडी दी गई है.

4. Carolina Reaper बाइक किस पर आधारित है?

यह कस्टम मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450 पर बेस्ड है, जिसे टोक्यो के Cheetah Custom Cycles ने डिजाइन किया है.

5. Carolina Reaper का डिजाइन किससे इंस्पायर्ड है?

इसका डिजाइन अमेरिकी फ्लैट ट्रैक रेसर्स और 1970 के रेस कार्स से इंस्पायर्ड मॉडर्न-रेट्रो लुक देता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

RECOMMENDED

तनुजा यादव

तनुजा यादव

Chief Sub-Editor, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

तनुजा यादव, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर काम करती हैं और ऑटोमोबाइल व बिज़नेस सेक्टर से जुड़ी खबर

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6