Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च; सिंगल चार्ज पर 154 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च हो गई है. इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 154 किलोमीटर है. जानें इसमें कितने फीचर्स दिए हैं और इसकी कीमत कितनी है?
Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च; सिंगल चार्ज पर 154 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च (फाइल फोटो)

Royal Enfield ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है. अभी तक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की एंट्री नहीं हुई थी लेकिन अब कंपनी अपना प्रोडक्ट ला चुकी है. कंपनी ने Flying Flea C6 नाम से पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है. खास बात ये है कि इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआत बेंगलुरु से की गई है, जहां कंपनी ने अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर भी खोला है.

10 अप्रैल दोपहर 12 बजे से इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और टेस्ट राइड्स भी इसी दिन से उपलब्ध हैं. कंपनी इस बाइक को फेज-वाइज तरीके से देश के अन्य बड़े शहरों में लॉन्च करेगी, लेकिन फिलहाल इसकी उपलब्धता बेंगलुरु तक सीमित रखी गई है.

एक नजर में जानें इस बाइक के स्पेसिफिकेशन्स

RE

कीमत और खरीदने के ऑप्शन

Flying Flea C6 को कंपनी ने दो प्राइस ऑप्शन के साथ पेश किया है. अगर ग्राहक पूरी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत करीब ₹2.79 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं, Battery as a Service (BaaS) मॉडल के तहत बैटरी को रेंट पर लेने का विकल्प भी दिया गया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत घटकर ₹1.99 लाख हो जाती है. यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो शुरुआती लागत कम रखना चाहते हैं.

पहला स्टोर बैंगलोर में खोला

  • कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआत बेंगलुरु से इसलिए की है क्योंकि यह शहर EV अपनाने के मामले में देश के अग्रणी शहरों में से एक है.
  • यहां चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक-सेवी कस्टमर बेस और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की अच्छी मांग है.
  • इसी वजह से Royal Enfield ने शुरुआत में इस बाइक को एक लिमिटेड मार्केट में लॉन्च कर यूजर फीडबैक लेने की रणनीति अपनाई है.

RE

कैसी है परफॉर्मेंस और बैटरी?

  • Flying Flea C6 में 3.91 kWh की लिथियम-आयन बैटरी
  • फुल चार्ज में करीब 154 किमी (IDC) की रेंज देने का दावा
  • 15.4kW की पावर और 60Nm का टॉर्क जनरेट
  • 3.7 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की की स्पीड
  • इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

चार्जिंग की बात करें तो यह बाइक 0-100% चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 16 मिनट लेती है, जबकि 20% से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 1 घंटे 5 मिनट का समय लगता है. खास बात यह है कि यूजर मोबाइल ऐप के जरिए चार्जिंग स्पीड को भी कंट्रोल कर सकते हैं.

कैसा है डिजाइन और हार्डवेयर

Flying Flea C6 को खासतौर पर शहर की राइडिंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. बाइक का वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है, जिससे इसे ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है. इसमें 19-इंच के बड़े व्हील्स और स्लिम टायर्स दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल और कम रोलिंग रेसिस्टेंस देते हैं.

इस बाइक में Girder फोर्क सस्पेंशन दिया गया है, जो आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है. इसके अलावा 207mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब रास्तों पर भी सक्षम बनाता है. सीट हाइट 823mm है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए आरामदायक मानी जाती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Flying Flea C6 में 3.5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जो राइडिंग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दिखाता है. इसमें WiFi, Bluetooth और 4G कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे यह बाइक पूरी तरह से स्मार्ट बन जाती है.

सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है. साथ ही 5 राइडिंग मोड्स- City, Rain, Highway, Sport और Custom मिलते हैं. इसके अलावा एडजस्टेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, वॉइस कमांड और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं.

प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट

कीमत के लिहाज से देखें तो Flying Flea C6, Royal Enfield की 350cc बाइक्स से भी महंगी है. यही वजह है कि यह बाइक मास मार्केट के बजाय प्रीमियम EV कस्टमर्स को टारगेट करती है. इसमें एल्यूमिनियम और मैग्नीशियम जैसे मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे हल्का और प्रीमियम बनाते हैं.

कुल मिलाकर, Flying Flea C6 एक यूनिक और निच सेगमेंट की इलेक्ट्रिक बाइक है, जो खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और एक्सक्लूसिविटी को महत्व देते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Flying Flea C6 की कीमत कितनी है?

₹2.79 लाख (एक्स-शोरूम), BaaS मॉडल में ₹1.99 लाख.

Q2 यह बाइक अभी कहां उपलब्ध है?

फिलहाल सिर्फ बेंगलुरु में.

Q3 इसकी रेंज कितनी है?

करीब 154 किमी (IDC क्लेम्ड).

Q4 चार्जिंग में कितना समय लगता है?

20-80% चार्ज करीब 1 घंटा 5 मिनट.

Q5 इसमें कौन-कौन से स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं?

WiFi, Bluetooth, 4G, वॉइस कमांड, क्रूज़ कंट्रोल.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6