बुलेट के दीवानों के लिए खुशखबरी, मार्केट में आई Bullet 650, दमदार फीचर्स से लैस, जानें कीमत

रॉयल एनफील्ड मिड साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट (250cc–750cc) की लीडिंग कंपनी है. इस सेगमेंट में कंपनी के पास कई सारी बाइक ऑप्शन हैं. इसी सिलसिले में कंपनी ने एक और बाइक 650 सीसी सेगमेंट में उतार दी है.
बुलेट के दीवानों के लिए खुशखबरी, मार्केट में आई Bullet 650, दमदार फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Royal Enfield ने लॉन्च की नई बुलेट 650, जानें कीमत और फीचर्स (फोटो - Royal Enfield)

मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Royal Enfield ने एक और दमदार बाइक भारत में लॉन्च कर दी है. कंपनी ने Royal Enfield Bullet 650 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 2 नए एक्साइटिंग कलर्स में पेश किया है. इसमें Cannon Black और Battleship Blue जैसे कलर्स शामिल हैं. इस बाइक की शुरुआती कीमत 3,64,856 रुपए (एक्स-शोरूम) है.

बता दें कि रॉयल एनफील्ड मिड साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट (250cc–750cc) की लीडिंग कंपनी है. इस सेगमेंट में कंपनी के पास कई सारी बाइक ऑप्शन हैं. इसी सिलसिले में कंपनी ने एक और बाइक 650 सीसी सेगमेंट में उतार दी है.

इस बाइक में क्या है खास?

कंपनी ने इस बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ उतारा है. साथ में ट्विन सिलेंडर प्लेटफॉर्म दिया गया है. ये मोटरसाइकिल स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम में बिल्ट किया गया है. साथ में इसमें Showa सस्पेंशन दिया गया है. इसके अलावा बाइक में 19 इंच के रियर व्हील्स मिलते हैं.

डिजाइन की बात करें तो बाइक में सिग्नेचर टियरड्रॉप फ्यूल टैंक दिया गया है. साथ में बेंच सीट का सपोर्ट है. इसके अलावा फ्रंट में LED हेडलैम्प दिया गया है. साथ में आइकोनिक टाइगर आई पायलट लैम्प्स दिया गया है.

डिजाइन में दिए ये फीचर्स

क्लीन और प्रीमियम इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में क्लासिक एनालॉग डिजाइन के साथ डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसी जरूरी जानकारी दिखाई देती है. यह सेटअप आधुनिक फीचर्स और पारंपरिक स्टाइल का बेहतरीन संतुलन पेश करता है.

Bullet 650 के प्रमुख फीचर्स

इंजन

Bullet 650 में पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो आरामदायक और दमदार दोनों तरह की राइडिंग के लिए स्मूद और रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस देता है. इसमें दिया गया सटीक 6-स्पीड गियरबॉक्स और हल्का स्लिपर क्लच हर सफर को आसान और बेहतर बनाता है.

सिग्नेचर सीट

मोटरसाइकिल में सिंगल-स्टेप सीट दी गई है, जो क्लासिक Bullet की पहचान मानी जाने वाली “बेंच सीट” डिजाइन से प्रेरित है. यह बेहतर कम्फर्ट और जमीन पर आसान पहुंच दोनों प्रदान करती है.

पिनस्ट्राइप्ड फ्यूल टैंक

Bullet 650 के फ्यूल टैंक पर हाथ से बनाई गई गोल्ड पिनस्ट्राइप्स और चमकदार विंग्ड 3D बैजिंग दी गई है, जो इसकी आइकॉनिक विरासत को दर्शाती है.

पीशूटर एग्जॉस्ट

इस बाइक में क्रोम फिनिश वाले डुअल पीशूटर एग्जॉस्ट दिए गए हैं, जो इसे नया प्रीमियम लुक देने के साथ खास एग्जॉस्ट साउंड भी प्रदान करते हैं.

प्रीमियम कंट्रोल्स

रेट्रो स्टाइल कंट्रोल्स के साथ पॉलिश्ड एल्यूमिनियम स्विचगियर, रोटरी स्विच और एडजस्टेबल लीवर्स दिए गए हैं, जो डिजाइन और उपयोगिता का शानदार संतुलन पेश करते हैं.

अपडेटेड डैशबोर्ड

नई इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में क्लासिक एनालॉग लुक के साथ आधुनिक डिजिटल फीचर्स मिलते हैं. इसमें फ्यूल लेवल, गियर पोजिशन, सर्विस रिमाइंडर और अन्य जरूरी जानकारी दिखाई देती है.

Showa सस्पेंशन

Bullet 650 में 41mm फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जिनमें 120mm ट्रैवल मिलता है. वहीं पीछे ट्विन-ट्यूब हाइड्रोलिक सस्पेंशन के साथ 112mm ट्रैवल दिया गया है, जो खराब रास्तों पर भी बेहतर राइड क्वालिटी और आराम सुनिश्चित करता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6