Renault India इस राज्य में खोले प्रीमियम R Store, ग्राहकों को मिलेगा जबरदस्त एक्सपीरियंस

उपभोक्ताओं की बदलती उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए Renault India की ब्राण्ड एक्सपीरिएंस एवं ट्रांसफोर्मेशन स्ट्रैटेजी के तहत डिज़ाइन इनोवेशन, डिजिटल इंटीग्रेशन एवं उपभोक्ता-उन्मुख सर्विस के संयोजन के साथ यह रोलआउट किया गया है.
Renault India इस राज्य में खोले प्रीमियम R Store, ग्राहकों को मिलेगा जबरदस्त एक्सपीरियंस

फ्रांस के कार निर्माता Renault ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडियरी Renault India ने इंदौर और सागर में दो नए आर स्टोर खोलने की घोषणा की है. इस लॉन्च के साथ ब्राण्ड ने मध्य प्रदेश में अपनी नई रीटेल पहचान की शुरूआत की है. उपभोक्ताओं की बदलती उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए Renault India की ब्राण्ड एक्सपीरिएंस एवं ट्रांसफोर्मेशन स्ट्रैटेजी के तहत डिज़ाइन इनोवेशन, डिजिटल इंटीग्रेशन एवं उपभोक्ता-उन्मुख सर्विस के संयोजन के साथ यह रोलआउट किया गया है.

इस स्ट्रैटेजी के तहत कंपनी ने खोला स्टोर

इस अवसर पर फ्रांसिस्को हिडाल्गो, वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग- रेनो इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा कि मध्य प्रदेश हमारे लिए महत्वपूर्ण मार्केट है, राज्य में हमारे वाहनों को खूब पसंद किया जा रहा है. ऐसे में इंदौर और सागर में नए आर स्टोर्स की ओपनिंग रेनो. रीथिंक. स्टै्रटेजी के अनुसार हमारे कारोबार के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

खोले जाएंगे 2 नए स्टोर

यह स्ट्रैटेजी उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए रेनो ग्लोबल ब्राण्ड के मूल्यों के अनुरूप उन्हें सकारात्मक अनुभव प्रदान करने पर फोकस करती है. मध्य प्रदेश अब हमारे नए आर स्टोर मैप पर आ गया है, ऐसे में हम देश भर में भविष्य के अनुकूल रीटेल सिस्टम बनाने की दिशा में और आगे बढ़ गए हैं.

अपने विस्तार को जारी रखते हुए हम उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने तथा ऑटोमोटिव रीटेल में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तत्पर हैं. जल्द ही हमने भारत में 2 और नए आर स्टोर खोलने की योजना बनाई है.

स्टोर में ग्राहकों को मिलेगा ये एक्सपीरियंस

यह आउटलेट रेनो की नई विज़ुअल पहचान के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसके स्लीक ब्लैक फ्रंट एवं अपडेटेड लोगो डिज़ाइन और विश्वस्तरीय मानक इस कार डीलरशिप को अधिक आकर्षक एवं फ्यूचर-रैडी बनाते हैं. वाहनों पर केंद्रित नए कार शोरूम की अवधारणा उपभोक्ताओं के अनुभव को पूरी तरह बदल देती है.

नए डिज़ाइन के लेआउट में कारों के लिए पर्याप्त स्थान है, ऐसे में आगंतुक आराम से घूमते हुए हर मॉडल को हर एंगल से देख सकते हैं. कुल मिलाकर यह शानदार शोकेस उपभोक्ताओं को आरामदायक माहौल में समग्र अनुभव प्रदान करता है. रेनो के ग्लोबल रीटेल मानकों के अनुरूप यह नया आर स्टोर उपभोक्ताओं के लिए आधुनिक कार की खरीद को सहज बना देगा, जिससे मध्य प्रदेश के उपभोक्ता कार की खरीद का स्टाइलिश और सहज अनुभव पा सकेंगे.

कंपनी भविष्य में तैयार करेगी मजबूत नेटवर्क

दोनों स्टोर उपभोक्ताओं की सुविधानुसार सुलभ लोकेशन पर लॉन्च किए गए हैं जो प्रीमियम सीटिंग, विशेष कन्सलटेशन ज़ोन, कस्टमर लाउंज के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हैं. स्टोर का हर कोना कार की खरीद को यादगार बना देता है. ये लॉन्च भारतीय बाज़ार के लिए ब्राण्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो देश भर में मजबूत और भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6