&format=webp&quality=medium)
अगर आप कम बजट की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. फ्रांस की ऑटो कंपनी Renault ने कम कीमत वाली हैचबैक कार Kwid के साथ दूसरी कारों पर शानदार छूट का ऑफर निकाला है.
कंपनी अपनी कारों पर 30 हजार रुपए से 70 हजार रुपए तक छूट दे रही है. इनमें Kwid पर 35 हजार रुपए तक की छूट मिल रही है. जबकि Triber पर 30 हजार और Renault duster पर 70 हजार रुपए तक डिस्काउंट है.
Renault Kwid भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती हैचबैक कारों में से एक है. इस कार की शुरुआती कीमत 3.08 लाख रुपए है. जबकि Triber 5.12 लाख रुपए और Duster की 8.59 लाख रुपए है. इसमें Kwid के हालिया लॉन्च RXL वैरिएंट BS-VI इंजन से युक्त है. घरेलू बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 4.16 लाख रुपये से शुरू है.
Renault Kwid में दो इंजन ऑप्शंस मिलते हैं. पहला 0.8 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन, जो 54 एचपी की मैक्सिमम पावर और 72 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है. दूसरे इंजन में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 68 एचपी की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है.
डिस्काउंट में कॉरपोरेट डिस्काउंट, ग्रामीण ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर, स्पेशल रेट ऑफ इंटरेस्ट और बाई नाउ एंड पे इन 2021 वाला ऑफर भी लागू है जिसमें 4 महीने तक कोई भी Emi नहीं देनी पड़ेगी.
Zee Business Live TV
Renault India ने जून में अपने KWID, DUSTER और TRIBER पर शानदार ऑफर पेश किए थे. इस ऑफर में 60 हजार रुपए तक का फायदा ग्राहक को हो रहा था. ऑफर में शुरू में तीन महीने तक No emi की भी सुविधा थी.