इन लोगों के पास अगर नहीं है PUC सर्टिफिकेट तो भी नहीं कटता चालान, आधा भारत इस सीक्रेट से है अनजान!

देश में अगर कार चलानी है तो कुछ सर्टिफिकेट्स हैं, जो आपके पास जरूर होने चाहिए. अगर इनमें से एक भी डॉक्यूमेंट ना हो तो ये आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकता है.
इन लोगों के पास अगर नहीं है PUC सर्टिफिकेट तो भी नहीं कटता चालान, आधा भारत इस सीक्रेट से है अनजान!

देश में कार चलाने वालों के पास कई तरह के कागज का होना जरूरी है. इसमें ड्राइविंग लाइसेंस (DL), रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) समेत कई सारे डॉक्यूमेंट्स होते हैं, जो साथ में रखने चाहिए. एक और डॉक्यूमेंट होता है, जिसके साथ ना होने पर तगड़ा चालान कट सकता है और वो सर्टिफिकेट है Pollution Under Control Certificate यानी PUCC. अगर आप गाड़ी चलाते हैं और आपके पास ये डॉक्यूमेंट नहीं है तो बड़ा चालान (Traffic Challan) कट सकता है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें इससे छूट मिलती है. लेकिन पहले ये जानते हैं कि ये सर्टिफिकेट क्या है और इसकी क्या जरूरत है?

क्या होता है PUCC?

PUCC यानी कि पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट. ये सर्टिफिकेट बताता है कि आपकी कार कितना पॉल्यूशन क्रिएट कर रही है. ये सर्टिफिकेट बताता है कि क्या आपकी कार से जरूरत से ज्यादा पॉल्यूशन तो नहीं निकल रहा है.

ये सर्टिफिकेट ये बताता है कि आपकी कार कितना पॉल्यूशन क्रिएट कर रही है और सरकार की ओर से जो नियम बनाए गए हैं, उनको फॉलो कर रही है या नहीं. लेकिन कुछ लोगों को इस सर्टिफिकेट को ना रखने की छूट मिल जाती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

किन लोगों को मिलती है राहत?

बता दें कि अगर आपने हाल ही में नई कार खरीदी है तो उन लोगों को तुरंत इस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ती है. जिन लोगों ने एकदम नई कार खरीदी है और नई कार चला रहे हैं, उन्हें इस सर्टिफिकेट के ना होने पर रोका नहीं जाता है.

अगर आपने नई कार खरीदी है तो शुरुआती एक साल के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ती. एक साल तक PUCC वैलिड रहता है लेकिन एक साल पूरा होने के बाद हर 6 महीने में इसे रिन्यू कराने की जरूरत पड़ती है.

इन लोगों को कराना पड़ता है रिन्यू

अगर आपकी कार पुरानी है तो आपको 6 महीने या एक साल में पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट को रिन्यू कराने की जरूरत पड़ती है. अगर आपकी कार BS-4 इंजन वाली है तो हर 6 महीने में PUCC रिन्यू कराना होगा लेकिन अगर BS6 इंजन से लैस है तो हर एक साल में इस सर्टिफिकेट को रिन्यू करना होगा.

रिन्यू नहीं किया तो कितना चालान?

अगर पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट रिन्यू नहीं किया तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान कट सकता है. अगर आपके पास वैलिड पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं है तो ट्रैफिक पुलिस 10,000 रुपए तक का चालान काट सकती है.

कितने में बन जाता है PUCC?

पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट के लिए 80-100 रुपए का भुगतान करना होता है. हालांकि ये अलग-अलग राज्य में अलग-अलग हो सकता है. लेकिन इस सर्टिफिकेट को बनाने में 80 से 100 रुपए के बीच लग सकता है. बता दें कि इसके लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं, जहां से कोई भी कार का मालिक पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बना सकता है. इसके अलावा पेट्रोल पंप पर भी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट बनाया जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6