टीवीएस मोटर (TVS Motor) कंपनी ने अपनी अपाचे आरआर 310 (Apache RR 310) मोटरसाइकिल का BS-VI इंजन वाला वैरिएंट पेश किया है. इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 2.4 लाख रुपये है.
1/7Apache RR 310 मोटरसाइकिल में थ्रॉटल-बाय-वायर जैसी नई तकनीक है जो पारंपरिक केबल के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से थ्रॉटल ग्रिप को गाड़ी के बॉडी से जोड़ती है.
2/7Apache RR 310 में कंट्रोल क्यूब्स के साथ इंटरएक्टिव 5-इंच वर्टिकल टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन रेस कंप्यूटर भी है. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ से लैस स्मार्ट एक्स कनेक्ट है. इसको चलाने की चार स्थितियां हैं- शहरी इलाका, बरसात, स्पोर्ट और ट्रैक. वाहन चलाने वाला भिन्न परिस्थितियों के हिसाब से वाहन के प्रदर्शन का चयन कर सकता है.
4/7साथ ही कंपनी की 160 सीसी की नई मोटरसाइकिल टीवीएस Apache RTR 160, 4वी की जरबदस्त बिक्री हुई थी और कंपनी महज छह महीने में एक लाख से अधिक मोटरसाइकिल बेच चुकी थी.
5/7टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी पिछले 36 साल से मोटस्पोर्ट्स में अपनी खास जगह बना चुकी है. यह छह बार इंडियन नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैंपियनशिप (आईएनएमआरसी) जीतने वाली मोटरसाइकिल -(ग्रुप बी आरटीआर 165) है। इसमें 4-वॉल्व, ऑयल-कूल्ड इंजिन है, जिसका प्रदर्शन शानदार है.
6/7TVS रेडियॉन सिन्क्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिससे ब्रेकिंग के दौरान मोटरसाइकल पर पूरा नियन्त्रण बना रहता है और फिसलने की संभावना कम हो जाती है.
7/7पूरी तरह डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4 वी में आईएनएमआरसी रेस मशीन- आरटीआर 165 के सभी फीचर्स शामिल किए गए हैं. मोटरसाइकिल का टैंक चैकर्ड फ्लैग डेकल्स के कांपैक्ट रेस डिजाइन से युक्त है.