ब्रिटेन की मशहूर बाइक कंपनी ट्रायंफ (Triumph) मोटरसाइकिल वैसे तो भारत में भी काफी पॉपुलर है. इसकी बाइक्स बड़ी ही दमदार और स्टाइलिश हैं. ट्रायंफ ने अब भारत की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो से भी हाथ मिला लिया है. ट्रायंफ और बजाज, दोनों मिलकर भारत में 2 लाख रुपये तक की रेंज वाली बाइक लॉन्च करेंगे.
1/8ट्रायंफ मोटरसाइकिल भारत में बाइक्स के 16 मॉडल लॉन्च कर चुकी है और जल्द ही 3 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ट्रायंफ की डीलरशिप का भारत में बड़ा नेटवर्क है. ट्रायंफ मोटरसाइकिल के भारत में 15 शोरूम हैं जो देश के 14 अलग-अलग शहरों में स्थित है. इन शोरूम के ज़रिए कंपनी अपनी सेवाएं दे रही है.
2/8ट्रायंफ मोटरसाइकिल लिमिटेड की स्थापना ब्रिटेन में 1984 में की गई थी. भारत में इस कंपनी ने साल 2013 में कदम रखा था. भारत में फिलहाल कंपनी 12 मोटरसाइकिल की बिक्री करती है जिसमें एडवेंचर, क्लासिक, रोडस्टर्स, सुपरस्पोर्ट्स और क्लासिक बाइक शामिल हैं.
3/8ट्रायंफ की सबसे महंगी बाइक Triumph रॉकेट 3 आर (Rocket 3 R) है. इसकी कीमत 18 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. यह लाल और काले रंग में उपलब्ध है. इस बाइक की इंजन क्षमता 2458 सीसी है. इसके फ्यूल टैंक कपैसिटी 18 लीटर है. फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक दिए हुए हैं. इसकी हेट और टेल लाइट एलईडी हैं.
4/8Triumph Tiger 800 XCX की कीमत 14 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. इसके इंजन की क्षमता 800 सीसी है. इसका माइलेज 27.4 किमी/लीटर होने का दावा किया जाता है. यह बाइक सेल्फ स्टार्ट है और इसमें 6 स्पीड गेयरबॉक्स दिया हुआ है.
5/8ट्रायंफ स्क्रैम्बलर 1200 की कीमत 10.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस बाइक में 1200 सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है. इस बाइक का माइलेज 20 किलोमीटर/लीटर बताया गया है. ब्रेक्स डबल डिस्क हैं और इसमें ट्यूबलेस टायर दिए हुए हैं. बाइक के दोनों ओर एलईडी लाइट लगाई गई हैं.
6/8Bonneville T100 की कीमत 8.80 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. इस बाइक में 900 सीसी का एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 76.73 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है. इसका माइलेज 22 किलोमीटर/लीटर होने का दावा किया जाता है. इसमें ट्यूबलेस टायर हैं और डबल डस्क ब्रेक लगाए गए हैं.
7/8Bnneville Bobber की कीमत 10.28 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. ट्रायंफ बोनेविल बॉबर में air-cooled इंजन दिया गया है जो अधिकतम पावर देता है. इंजन क्षमता 1200 सीसी है, जो 103.9 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है. इसमें भी कंपनी ने ट्यूबलेस टायर लगाए हैं और दोनों ही पहीयों में डिस्क ब्रेक दिया हुआ है.
8/8स्ट्रीट स्क्रैम्बलर की कीमत 8.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. ट्रायंफ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर में air-cooled इंजन दिया गया है. इसके इंजन की कैपेसिटी 900 सीसी है जो 65 पीएस की पावर के साथ 80 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक का माइलेज 26.3 किलोमीटर/लीटर बताया जाता है.