मोबाइल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया. एप्पल ने iPhone 16 Series को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया लेकिन इसकी कीमत लाखों में है. इस सीरीज का टॉप मॉडल iPhone 16 Pro Max है, जिसकी इंडियन मार्केट में कीमत 1.5 लाख रुपए से शुरू होती है. इंडियन मार्केट में इस मॉडल की बात करें तो 256 जीबी के लिए इसकी कीमत 1,44,900 रुपए है, जबकि 512 जीबी के लिए 1,64,900 रुपए और 1 टीबी के लिए स्टोरेज के लिए 1,84,900 रुपए की कीमत रखी गई है. लेकिन करीब 2 लाख की कीमत में अगर पेट्रोल का पैसा बनाने का मौका मिल जाए तो क्या ही बात है. यहां हम आपको ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीटेल दे रहे हैं, जिनकी कीमत 2 लाख रुपए से कम है और जो 100 किमी से भी ज्यादा की रेंज देते हैं. यानी कि iPhone 16 Pro Max की कीमत में ऐसे कई इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं.
1/8ये एथर एनर्जी का 450 सीरीज में ये स्कूटर टॉप मॉडल है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.94 लाख रुपए है और सिंगल चार्ज पर ये स्कूटर 157 किमी की रेंज देता है. हालांकि इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है और इसमें गूगल मैप्स का नेविगेशन सपोर्ट मिलता है.
2/8ओला इलेक्ट्रिक का सबसे टॉप मॉडल ओला एस1 प्रो जेन 2 है, जिसकी सिंगल चार्ज पर 195 किमी की रेंज है. इसकी टॉप स्पीड 120 kmph है और इसमें 34 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.32 लाख रुपए है.
3/8हीरो मोटोकॉर्प की ओर से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचा जाता है. इसके 2 वेरिएंट है. विडा वी 1 प्रो टॉप मॉडल है, जो सिंगल चार्ज पर 165 किमी की रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है और इसमें रिमूवेबल बैटरी मिलती है. इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपए है.
4/8TVS Motors की ओर से एक ही इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचा जाता है. TVS iQube में तीन वेरिएंट है- iQube, iQube S और iQube ST. iQube ST कंपनी का टॉप वेरिएंट है और इसकी कीमत 1.85 लाख रुपए है. 4 कलर वेरिएंट हैं और सिंगल चार्ज पर 100 किमी की रेंज देती है.
5/8बजाज का पुराना स्कूटर चेतक अब इलेक्ट्रिक अवतार में मार्केट में मिलता है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.40 लाख रुपए तक जाती है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 136 किमी की रेंज देता है और 73 kmph की टॉप स्पीड है.
6/8River Mobility का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.40 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ आता है. 161 किमी की रेंज और 90 kmph की टॉप स्पीड मिलती है. इसमें राइडिंग मोड्स मिलते हैं.
7/8ये एथर एनर्जी का लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो सिंगल चार्ज पर 159 किमी की रेंज देने का दावा करता है. ये कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.09 लाख रुपए है. 5 साल की वारंटी और 80 kmph की टॉप स्पीड.
8/8Ampere ने हाल ही में नेक्सस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में लॉन्च किया था. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 कलर में आता है. सिंगल चार्ज पर 136 किमी की रेंज और 93 kmph की टॉप स्पीड के साथ आता है. कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपए है.