Top Safest Cars in India: अब 10 लाख रुपये से कम में भी मिल रहीं 5-स्टार सेफ्टी वाली धांसू गाड़ियां. अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और सेफ्टी आपकी पहली प्राथमिकता है, तो यह खबर आपके लिए है. भारत में अब नए कार खरीदार लुक और माइलेज से ज्यादा सेफ्टी को भी महत्व दे रहे हैं. इसी वजह से कंपनियां भी सुरक्षित कारें बना रही हैं और उन्हें Bharat NCAP और Global NCAP जैसी एजेंसियों से टेस्ट करवा रही हैं. यहां हम आपको 10 लाख से कम कीमत वाली उन 7 शानदार कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
1/7यह Tata की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV है और इस लिस्ट की अकेली इलेक्ट्रिक कार भी. Bharat NCAP में इसे एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.46 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 प्वाइट्ंस मिले हैं, जो बेहतरीन हैं. इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल-होल्ड असिस्ट और टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए है.
2/7Kia की ओर से हाल ही में लॉन्च की गई Syros भी सेफ है. Bharat NCAP से टेस्ट होने वाला KIA का पहला मॉडल है और इसने शानदार प्रदर्शन किया है. इस कॉम्पैक्ट SUV को एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 30.21 और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 44.42 प्वाइंट्स मिले हैं. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-होल्ड कंट्रोल और आगे-पीछे पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 9.50 लाख रुपए है.
3/7Skoda की पहली कॉम्पैक्ट SUV Kylaq ने अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी साबित करते हुए भारत NCAP में 5-स्टार हासिल किए हैं. इसे एडल्ट सेफ्टी में 30.88/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 का स्कोर मिला है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, रोल-ओवर प्रोटेक्शन और ब्रेक डिस्क वाइपिंग जैसे एडवांस फीचर्स हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 8.25 लाख रुपए है.
4/7Mahindra की सबसे किफायती SUV होने के बावजूद XUV 3XO सेफ्टी के मामले में कोई समझौता नहीं करती. भारत NCAP टेस्ट में इसे एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 29.36/32 और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 43/49 अंक मिले हैं. इसके बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग, ESC और सभी यात्रियों के लिए 3-प्वाइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए है.
ये भी पढ़ें: ₹15 लाख से कम में ये 7 Electric Cars मचा रही हैं धूम, रेंज ऐसी कि पेट्रोल गाड़ी पर शिफ्ट करना भूल जाओगे!
5/7Tata Nexon न सिर्फ सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है, बल्कि यह अकेली ऐसी कार है जिसे भारत NCAP और ग्लोबल NCAP दोनों से 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-प्वाइंट सीटबेल्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए है.
6/7Nexon की तरह, Maruti Dzire को भी Bharat NCAP और Global NCAP दोनों से 5-स्टार मिले हैं. यह ऐसा करने वाली इकलौती सेडान है. भारत NCAP में इसे एडल्ट सेफ्टी में 29.46/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 41.57/49 का स्कोर मिला. इसमें 6 एयरबैग, ESC, और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड आते हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 6.84 लाख रुपए है.
7/7Nissan Magnite भारत में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली सबसे सस्ती कार है. ग्लोबल NCAP टेस्ट में इस कॉम्पैक्ट SUV को एडल्ट सेफ्टी में 26.51/34 और चाइल्ड सेफ्टी में 36/49 प्वाइंट्स मिले हैं. इसमें 6 एयरबैग, ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे मजबूत सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 5.62 लाख रुपए है.