कार प्रेमियों के बीच SUV की बढ़ती चाहत को देखते हुए ऑटो (Auto) कंपनियों ने अलग-अलग रेंज और लुक-कम्फर्ट वाली कारें उतारने की योजना बनाई है. इसमें टाटा मोटर्स(Tata Motors), महिंद्रा (Mahindra), ह्युंदई (Hyundai), होंडा (Honda) और MG शामिल है. आइए जानते हैं कि कौन सी ऑटो कंपनी कौन सी SUV लॉन्च करने की तैयारी में है.
1/6महिंद्रा ने हाल में e20 Plus electric हैचबैक को डिस्कॉटिन्यू कर दिया है. वह इलेक्ट्रिक व्हीकल पर अपना फोकस बढ़ा रही है. कार टोक की खबर के मुताबिक कंपनी eKUV100 SUV को लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह कार सिंगल चार्जिंग में 350 किमी का सफर तय करेगी. इसकी खासियत यह होगी कि यह 9 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेगी.
2/6Hyundai एक और SUV Kona EV को भारत लाने की तैयारी में है. इसे दिवाली के आसपास लॉन्च होने की संभावना है. यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा. कंपनी इसे 2 बैटरी पैक ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है. इनमें एक 39.2 kWh बैटरी पैक हो सकता है, जिसकी रेंज 310 किमी होगी. दूसरा 64 kWh बैटरी यूनिट वाली हो सकती है, जिसका माइलेज 480 किमी होगा.
3/6Honda HR-V को इस साल उतारने की योजना बना रही है. यह CR-V और BR-V के बीच का मॉडल होगा. कंपनी इसे 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन में पेश कर सकती है. ऐसा इंजन होंडा सिविक में भी दिया गया है. यही नहीं 1.6 लीटर डीजन इंजन के साथ भी यह SUV भारत में पदार्पण कर सकती है. इसे फेस्टिव सीजन में उतारा जाएगा. कीमत 15 लाख रुपए के आसपास हो सकती है.
4/6टाटा मोटर्स Tata Cassini को अगले साल भारत में उतारेगी. यह कार भी ओमेगा प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसमें 7 सीट दी होंगी. इसका व्हीलबेस भी अन्य SUV से बड़ा होगा. यह 2.0 लीटर KRYOTEC engine के साथ पेश होगी. कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि यह 14.5 लाख रुपए के आसपास होगी.
5/6Hyundai Venue को 21 मई को लॉन्च करने की तैयारी है. यह 3 इंजन ऑप्शन में आएगी. 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, दूसरा 1.4 लीटर डीजल इंजन और तीसरा 1.0 लीटर टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन. यह ब्लूलिंक असिस्टेंट टेक्नोलॉजी से लैस होगी. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 एयरबैग, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ESP आदि खासियतें दी जाएंगी.
6/6दुनिया की नामचीन ऑटो कंपनी MG SUV Hector को बाजार में उतार सकती है. इसे 1.5 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन में लॉन्च किया जा सकता है. साथ ही यह मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आ सकती है. इसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपए के बीच होने की संभावना है. इस SUV का मुकाबला Tata Harrier, Tata Cassini, Mahindra XUV500, Hyundai Tucson और Jeep Compass से होने की संभावना है.