हेलमेट बनाने वाली कंपनी Steelbird ने मार्केट में नया हेलमेट लॉन्च किया है. कंपनी ने SBH-64 ZIP RF को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है. यह एक हाल्फ-फेस हेलमेट है लेकिन इसके बाद भी इस हेलमेट में सुरक्षा का दावा किया जा रहा है. ये हेलमेट राइडिंग स्टाइल को भी और दमदार बनाता है. इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है. सेफ्टी के लिहाज से रियर में रिफलेक्टर दिया गया है. साथ में आराम के लिए नेक पैड भी दिया गया है. इसके अलावा इस हेलमेट में और कुछ क्या खास है, इस खबर में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.
1/5इस हेलमेट की सबसे खास बात है इसका शार्प, एयरोडायनामिक रियर स्पॉइलर, जो इसे स्पोर्टी और आक्रामक लुक देता है. हाल्फ-फेस होने के बावजूद इसका एक्सटेंडेड पॉलीकार्बोनेट वाइज़र चेहरे को पूरी तरह कवर करता है और साथ ही सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती.
2/5हेलमेट का कॉम्पैक्ट डिज़ाइन नेक पैड के साथ आता है जो लंबी राइड में आरामदायक सपोर्ट देता है. अंदर से, इटैलियन स्टाइल के हाइजीनिक इंटीरियर्स हैं जो मल्टीपोर, सांस लेने योग्य और वॉशेबल हैं – जिससे फिटिंग आरामदायक और साफ-सुथरी बनी रहती है.
3/5हेलमेट में क्विक-रिलीज बकल सिस्टम दिया गया है जिससे इसे एक बटन से आसानी से खोला जा सकता है. पीछे दिया गया रिफ्लेक्टर रात में चलने पर राइडर को और अधिक विज़िबल बनाता है. इससे रात में सेफ्टी बनी रहती है.
4/5यह हेलमेट BIS (IS 4151:2015) द्वारा सर्टिफाइड है और हाई-इम्पैक्ट ABS शेल व मल्टी-लेयर EPS कोर से बना है. जिससे सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होता. यह हेलमेट 10 से अधिक शानदार रंगों में उपलब्ध है और तीन साइज में आता है – M (580mm), L (600mm), और XL (620mm).
5/5मार्केट में इस हेलमेट की कीमत मात्र ₹999 की (शुरुआती) है. यह हेलमेट स्टाइल, सेफ्टी और किफायती दाम का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है.