देश में फर्स्ट हैंड कार ही नहीं बल्कि सेकंड हैंड कार की भी जबरदस्त डिमांड है. देश की दिग्गज सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म Spinny की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है. Spinny की रिपोर्ट में ऑटो सेक्टर को लेकर कई सारे इनसाइट्स आए हैं. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में वुमन राइडर्स और खरीदार की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा ऑटोमैटिक हैचबैक कार की भी डिमांड बढ़ रही है. वहीं रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि देश के कौन-से वो शहर हैं, जहां सबसे ज्यादा डिमांड सेकंड हैंड कार की है. वहीं इलेक्ट्रिक कार को लेकर भी रिपोर्ट में चर्चा हुई है. इस खबर में Spinny की रिपोर्ट के हर इनसाइट को कवर किया गया है. इस रिपोर्ट में जनवरी से लेकर मार्च के बीच के आंकड़ों को शामिल किया गया है.
1/9रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली तिमाही में महिला खरीदार की संख्या बढ़ी है. महिला खरीदारों का मार्केट शेयर 26 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया है. पोर्ट में बताया गया है कि 60 फीसदी महिलाएं ऑटोमैटिक हैचबैक कार खरीद रहे हीं.
2/9रिपोर्ट में बताया गया है कि सेकंड हैंड कार के तौर पर ऑटोमैटिक कार की डिमांड बढ़ी है. 2025 की पहली तिमाही में सेल्स 29 फीसदी बढ़ी है. जबकि 2024 में ये 24 फीसदी थी.
3/9रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में Maruti Suzuki, Hyundai और Honda है. The Renault Kwid, Hyundai Grand i10 और Maruti Suzuki Swift लोगों की फेवरेट कार बनी रही हैं. स्विफ्ट ने टॉप-3 की लिस्ट में बलिनो को हटा दिया है.
4/9Spinny Max सेगमेंट में लग्जरी कार में Jeep Compass, BMW X1 और Mercedes GLA लीड कर रही हैं. प्रीमियम कार सेल्स में इनकी ज्यादा डिमांड है. इसके अलावा EV सेगमेंट में Tata Nexon EV की सबसे ज्यादा डिमांड है.
5/9स्पिनी की रिपोर्ट में कलर पर भी एक इनसाइट दिया है. टॉप-3 प्रीफर्ड कलर्स में White, Grey और Red शामिल हैं.
6/9स्पिनी की हब-बेस्ड डिलिवरी बढ़ी है. स्पिनी हब्स के जरिए ये ग्रोथ 78 फीसदी रही है. जबकि 2024 में 74 फीसदी थी. लेकिन होम डिलिवरी में गिरावट देखने को मिली है. 26 फीसदी के बजाय 2025 की पहली तिमाही में यहां 22 फीसदी होम डिलिवरी हुई है.
7/92024 में 74 फीसदी के मुकाबले 2025 में डिजिटल ट्रांजैक्शन में 77 फीसदी की ग्रोथ दिखी. लोगों ने कार खरीदने के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल किया. ये दिखाता है कि ग्राहकों को सीमलैस, ट्रांसपेरेंट ऑनलाइन कार परचेज पर भरोसा है.
8/9यूज्ड कार मार्केट में फाइनेंस कराने का ऑप्शन काफी डिमांड में है. स्पिनी से खरीदे गए 57 फीसदी व्हीकल्स लोन पर लिए जाते हैं. इसमें जयपुर में सबसे ज्यादा ग्राहक हैं, जो फाइनेंस कर कार खरीद रहे हैं.
9/9फ्यूल टाइप प्रेफरेंस की बात करें तो पेट्रोल कार की सबसे ज्यादा डिमांड है. 74 फीसदी कार पेट्रोल की बिकी हैं. इसके बाद डीजल कार 10 फीसदी, सीएनजी कार 4 फीसदी और इलेक्ट्रिक कार 2 फीसदी बिकी हैं.