GST कटौती के बाद ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती कार; फेस्टिव सीजन में ₹1 लाख तक की बचत का शानदार मौका

भारत में वाहन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरें घटाने का ऐलान किया है जिससे चारपहिया बाजार में कीमतें कम हो गई हैं. इस कदम का असर खासतौर से छोटी और मिड सेगमेंट कारों पर दिख रहा है. Maruti, Tata और Hyundai जैसी कंपनियों ने अपने कुछ पॉपुलर मॉडल्स की कीमत में कटौती की है. हम यहां भारत की पांच सबसे सस्ती हुई कारों के बारे में बता रहे हैं, उनकी नई कीमत और प्रमुख फीचर्स की जानकारी के साथ.