Second Hand Car Buying Tips: हाल ही के दिनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सेकंड हैंड कार (Second Hand Car) को बेचने पर जीएसटी दर बढ़ाने का फैसला आया था. ये फैसला जीएसटी काउंसिल में लिया गया था. वित्त मंत्री की ओर से पुरानी कार को बेचने पर 12 फीसदी की जगह 18 फीसदी जीएसटी दर लगाने का फैसला लिया गया था. हालांकि ये नई जीएसटी दर आम लोगों पर लागू नहीं होती है. कुछ चुनिंदा डीलर्स या दूसरे लोगों पर इसे लागू करने की जानकारी सामने आई थी. वित्त मंत्री के फैसले के बाद से सेकंड हैंड कार की बिक्री को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था. भारत में सेकंड हैंड मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. इन्हें खरीदना और चलाना थोड़ा आसान हो जाता है. यहां हम आपको सेकंड हैंड कार खरीदने के कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जो पुरानी कार खरीदने में मदद करते हैं.
1/10सेकंड हैंड कार खरीद रहे हो तो पहले अपना बजट तय कर लें. बजट तय होगा तो कार खरीदने में आसानी होगी. इसमें कार की कीमत समेत इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और दूसरे खर्चों को शामिल करना जरूरी है. क्योंकि इन्हीं खर्चों को मिलाकर कार को खरीदना सही रहेगा.
2/10सेकंड हैंड कार खरीद रहे हो तो आपको अपनी जरूरतें और प्राथमिकताएं पता होनी चाहिए. किस टाइप की कार खरीदनी है और कितना बजट रखना है, इन सब बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इस बात का खास ख्याल रखें कि ऐसी कार खरीदी जाए तो आपकी डेली जरूरतों को पूरा करती हो.
3/10सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले ये जरूर पता होना चाहिए कि आपसे पहले इस कार के कौन-कौन और कितने मालिक थे. कार का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है और उसकी सर्विसिंग हिस्ट्री की जानकारी जरूर रखें.
4/10पुरानी कार की डील को पूरा करने से पहले कार के ओडोमीटर की जांच जरूर कर लें. ये जरूर देख लें कि ओडोमीटर सही से काम कर रहा है या नहीं या फिर इसमें दिखाए गए किलोमीटर की जानकारी जरूर ले लें.
5/10कार खरीदने से पहले कार के एक्सटीरियर, पेंट, टायर, और इंटीरियर में अलग-अलग हिस्सों की स्थिति को बारीकी से जांच करें. किसी भी प्रकार के डेंट, स्क्रैच या अन्य नुकसान की पहचान करें.
6/10कार खरीदनी है तो पैसा देने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर कर लें. अगर आपको कार चलानी नहीं आती है तो अपने किसी जानने वाले को साथ ले जाएं और उससे कार की ड्राइव जरूर करवाएं. इससे कार के परफॉर्मेंस, ब्रेक, गियर और सस्पेंशन की स्थिति का अंदाजा लगता है.
7/10पुरानी कार खरीद रहे हो तो भी कार की आरसी बुक, इंश्योरेंस पेपर, पीयूसी सर्टिफिकेट और सर्विस रिकॉर्ड्स की अच्छे से जांच करें. यह सुनिश्चित करें कि सभी डॉक्यूमेंट्स असली और अपडेटेड हैं.
8/10पुरानी कार खरीदने से पहले इस बात का भी अंदाजा जरूर लगाएं कि मौजूदा समय में कार की कीमत कितनी है. क्या आप पुरानी कार के लिए ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? इसके लिए आप ऑनलाइन टूल्स या एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं.
9/10पुरानी कार खरीदने से पहले एक भरोसेमंद मैकेनिक को कार दिखाएं ताकि वह उसकी तकनीकी स्थिति का सही मूल्यांकन कर सके. मैकेनिक को कार की तकनीकी स्थिति एक आम आदमी से ज्यादा पता होती है.
10/10अगर आप कार किसी डीलर से खरीद रहे हैं, तो उनकी वारंटी और रिटर्न पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी लें.