रॉयल एन्फील्ड (Royal Enfield) की मोस्ट पॉपुलर बाइक Classic 350 BS VI आज बाजार में लॉन्च हो चुकी है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.65 लाख रुपए है. Royal Enfield का Classic मॉडल इंडिया में काफी फेमस है. कंपनी ने बाइक के डिजाइन में कुछ खास बदलाव नहीं किया है, लेकिन नई मोटरसाइकिल में न्यू कलर और न्यू एलॉय व्हील्स के ऑप्शन जरूर देखने को मिले हैं. बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च की गई रॉयल एनफील्ड की पहली मोटरसाइकल है.
1/5कंपनी ने इस बाइक को दो कलर में लॉन्च किया है. इसमें पहला कलर स्टील्थ ब्लैक और दूसरा कलर क्रोम ब्लैक है. यह दोनों ही कलर बाजार में मौजूद हैं. इसके अलावा कंपनी ने बताया कि पहले वाले सिग्नल्स एयरबॉर्न ब्लू, सिग्नल्स स्टॉर्मराइडर सैंड, गनमेटल ग्रे और क्लासिक ब्लैक कलर में भी बाइक उपलब्ध रहेगें.
2/5बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 346cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन 19.8hp का पावर और 28Nm टॉर्क जेनरेट दिया गया है. बता दें कंपनी ने इस बाइक में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया है, वहीं, बीएस4 मॉडल में कार्ब्युरेटर का इस्तेमाल किया गया था.
3/5क्लासिक 350 बाइक की फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 13.5 लीटर है. इसमें इंजन स्टार्ट के लिए इलेक्ट्रिक और किक ऑप्शन मौजूद है. कस्टमर्स को बीएस 6 स्टैंडर्ड वाली बाइक में कई कलर के ऑप्शन मिलेंगे. इसी तरह, एक और बाइक Classic 500 की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 2.02 लाख से 2.17 लाख रुपए के बीच है. खबर के मुताबिक, 500सीसी रेंज को कंपनी बीएस 6 स्टैंडर्ड को देखते हुए बंद कर सकती है.
4/5स्टील्थ ब्लैक और गनमेटर ग्रे कलर में मिलने वाली रॉयल एनफील्ड में दो खास फीचर भी दिए गए हैं. बता दें कि क्लासिक 350 में अलॉय वील्ज और ट्यूबलेस टायर स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
5/5बीएस6 क्लासिक 350 लॉन्च करने के दौरान कंपनी ने घोषणा में बताया कि उसकी सभी बीएस6 बाइक तीन साल की वॉरंटी और तीन साल रोडसाइड असिस्टेंस के साथ बाजार में आएंगी. बीएस6 इंजन वाली नई क्लासिक 350 की बुकिंग बाजार में शुरू हो गई है. आप 10,000 रुपए देकर इस बाइक की बुकिंग करा सकते हैं.