रेनो ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV डस्टर का 2019 मॉडल लॉन्च किया है. New Renault DUSTER को पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन वैरिएंट में लॉन्च किया है.
1/8New Renault DUSTER एसयूवी के 9 वेरियंट बाजार में लॉन्च किए गए हैं, जिनमें 3 पेट्रोल और 6 डीजल इंजन वेरियंट हैं.
2/8Renault DUSTER को फ्रेश और एकदम नया लुक देने के लिए इसके एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक को अपग्रेड किया गया है. फेसलिफ्ट डस्टर के इंटीयर को भी कई बदलाव हुए हैं.
3/8दावा किया जा रहा है कि Renault DUSTER में 25 नए फीचर्स जोड़े गए हैं. नई डस्टर दो नए कलर्स- कैस्पियन ब्लू और महोगैनी ब्राउन में पेश की गई है.
4/8DUSTER के इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील, अपग्रेडेड टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और सेंटर कंसोल पर रेक्टैंग्युलर एसी वेंट्स दिए गए हैं. डैशबोर्ड पर सॉफ्ट टच दिया गया है.
5/8DUSTER में सुरक्षा के लिहाज से ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
6/8DUSTER में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 106hp का पावर और 142Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 6-स्टेप CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मौजूद हैं.
7/8DUSTER में 1.5-लीटर का डीजल इंजन है. कम पावर वाला वर्जन 85hp का पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करता है. ज्यादा पावर वाला वर्जन 110hp का पावर और 245Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा.
8/8DUSTER की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 रुपये से शुरू है. RxS (पेट्रोल) मॉडल की कीमत 9.20 रुपये, RxS (O) पेट्रोल CVT की कीमत 9.99 लाख रुपये, 85PS डीजल RxE के दाम 9.30 लाख, 110PS डीजल RxS के दाम 11.20 लाख और 110PS डीजल RxZ AMT की कीमत 12.50 लाख रुपये तय की गई है.