देश की दिग्गज ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) ने नई प्रोडक्ट रेंज को इंडियन मार्केट में उतार दिया है. कंपनी ने Gen 3 Platform पर बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई रेंज को पेश किया है. कंपनी ने OLA Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिए हैं. इस रेंज की शुरुआती कीमत 79,999 रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 1.69 लाख रुपए तक जाती है. कंपनी ने OLA S1 Pro, OLA S1 Pro+, OLA S1 X और OLA S1 X+ के तौर पर इन स्कूटर्स को उतारा है. कंपनी ने इन स्कूटर को परफॉर्मेंस के मामले में Next Level करार दिया है. ये स्कूटर एडवांस Gen 3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए हैं. इसमें कई सारे टेक्नोलॉजी फीचर्स को भी जोड़ा गया है.
1/6Gen 3 पोर्टफोलियो के तहत कंपनी ने S1 Pro+ को लॉन्च किया है. ये 2 बैटरी वेरिएंट के साथ आता है. इसके अलावा S1 Pro रेंज में भी 2 बैटरी पैक मिलेंगे. S1 X रेंज में तीन बैटरी वेरिएंट मिलेंगे और OLA S1 X+ में एक बैटरी वेरिएंट आएगा.
2/6
3/6इन स्कूटर में मिड ड्राइव मोटर और चेन ड्राइव का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा इंटिग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दिया गया है. इसके अलावा कैटेगरी फर्स्ट डुअल ABS मिल रहा है. पेटेन्डेड brake-by-wire टेक्नोलॉजी दी गई है.
4/6इसकी टॉप स्पीड 141 kmph और 128 kWh है. सिंगल चार्ज पर 320 किमी (IDC) तक की रेंज मिल जाएगी. 5.3kWh बैटरी वेरिएंट में 4680 Bharat Cell का सपोर्ट मिलेगा. इसमें 4 राइडिंग मोड्स मिलेंगे.
5/6मिड ड्राइव मोटर दी गई है, जो 11 kW की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है. S1 Pro (4kWh and 3kWh) सिंगल चार्ज पर 125 km/h और 117 km/h की रेंज देता है. 2.7 सेकंड में ये स्कूटर 0-40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है.
6/6इसमें 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं. इसमें Hyper, Sports, Normal और Eco शामिल हैं. इसकी टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा तक मिल जाती है. 2.7 सेकंड में ये स्कूटर 0-40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है. 4.3-inch कलर्ड सेगमेंट डिस्प्ले और फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिलता है.