Honda मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपना पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा को नए अवतार में पेश कर दिया है. कंपनी ने New 2025 Honda Activa 125 को भारतीयों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस नए स्कूटर को कई सारे टॉप फीचर्स के साथ पेश किया गया है. स्कूटर में ऑन-बोर्ड डाइग्नोस्टिक-2 (OBD2) इंजन दिया गया है. इसके अलावा स्कूट को नए कलर ऑप्शन्स और फीचर्स के साथ पेश किया गया है. 123.92cc सिंगल सिलेंडर इंजन 6.20 किलोवॉट की मैक्सिमम पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा फ्यूल एफिशियंसी के लिए idling stop सिस्टम दिया गया है. 2 वेरिएंट में आने वाले इस नए एक्टिवा स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 94,422 रुपए है. मार्केट में कई सारे स्कूटर्स के साथ इसका डायरेक्ट कंपिटिशन रहेगा.
1/6टॉप फीचर्स की बात करें तो इसमें नई 4.2 TFT स्क्रीन दी गई है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है. साथ में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. स्कूटर को ब्राउन कलर में सीट्स दी गई हैं. DLX और H-Smart दो वेरिएंट और 6 कलर में उपलब्ध. H-Smart में कार जैसी की लैस एंट्री की सुविधा. यहां जानिए कि इस स्कूटर का मार्केट में किन मॉडल के साथ डायरेक्ट मुकाबला होगा.
2/6एक्टिवा का डायरेक्ट कंपिटिशन टीवीएस जुपिटर 125 से होगा. कंपनी ने हाल ही में एक नया जुपिटर स्कूटर लॉन्च किया है लेकिन उसमें इंजन कैपिसिटी कम है. एक्टिवा 125 का मुकाबला टीवीएस जुपिटर 125 से होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 79540 रुपए (एक्स-शोरूम) है. इसमें टीएफटी स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है, जिसमें वॉयस असिस्ट्स के साथ नेविगेशन, रियल टाइम माइलेज के साथ कई जानकारी मिलती है.
3/6Hero की तरफ से भी मार्केट में 125 सीसी इंजन में हीरो डेस्टिनी को पेश किया जाता है. ये तीन वेरिएंट में आता है. शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,197 है. स्कूटर में दिया गया इंजन 9 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
4/6एक्टिवा का मुकाबला सुजुकी एक्सेस 125 के साथ होगा. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 80700 रुपए है. 124 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 8.7 पीएस की मैक्सिमम पावर और 10 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. स्कूटर में ब्लूटूथ एनेबल्ड डिजिटल कंसोल मिलता है. साइड स्टैंड इंटरलॉक समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं.
5/6होंडा की ओर से डियो 125 का नए एक्टिवा 125 के साथ डायरेक्ट कंपिटिशन है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 84851 रुपए है. स्कूटर में 123.92 सीसी का इंजन मिलता है, जो 8.16 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें OBD2-compliant इंजन मिलता है.
6/6मार्केट में टीवीएस एनटॉर्क 125 का एक्स-शोरूम प्राइस 86,982 रुपए है. हालांकि अलग-अलग वेरिएंट के लिए कीमत बदल जाती है. स्कूटर में दिया गया इंजन 9.5 पीएस की मैक्सिमम पावर और 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टेड स्पीडोमीटर समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं.