एमजी मोटर्स ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ZS EV लॉन्च की है. हेक्टर के बाद एमजी मोटर्स की यह दूसरी एसयूवी है. इस एसयूवी कार को दो वैरिएंट exite और exclusive में पेश किया गया है. ZS EV कार की बिक्री दिल्ली एनसीआर, मुम्बई, हैदराबद, बेंगलुरु और अहमदाबाद में की जाएगी.
1/7MG Motors की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV में तीन ड्राइविंग मोड, तीन लेवेल पर री जेनेरेटिव ब्रेकिंग मिलेगी. चार्जिंग के लिए टाइप 2 AC और यूरोपीयन CCS-DC चार्जर दिया जाएगा.
2/7MG Motors ने कार चार्ज के लिए देश के 5 शहरों में 50 किलोवॉट डीसी फ़ास्ट चार्जर चुनिदा डीलरशिप स्टोर पर लगा रही है. यहां आप 50 मिनट में जीरो से 80 फीसदी बैटरी चार्ज करा सकते हैं. इसके अलावा 7.4 किलोवॉट AC चार्जर को आप अपने ऑफिस या घर पर इनस्टॉल करा सकते हैं. इससे 6 से 8 घंटे में बैटरी चार्ज हो जाएगी. फुल चार्जिंग में कार को 340 किमी तक चलाया जा सकेगा.
3/7MG ZS EV में 44.5kWh, लिक्विड कूल्ड दी गई है, जिस पर पानी का कोई असर नहीं होगा. इसके इंजन से 353 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क और 143 PS की पावर मिलेगी. कंपनी का दावा है कि कार मात्र 8.5 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेगी.
4/7MG शील्ड पैकेज में MG ZS EV की खरीद पर 5 साल या फिर अनलिमिटेड साल की मैनुफैक्चरिंग वारंटी मिलेगी. लिथियम ऑयन बैटरी पर 8 साल या फिर 1.50 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी. बैटरी वॉटर और डस्ट प्रूफ है.
5/7MG ZS EV में ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया हुआ है. इसमें 8 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. पनोरोमिक सनरूफ और रेन सेंसर वाइपर खुद की काम करेंगे. सुरक्षा के लिहाज से 6 एयरबैग दिए हुए हैं. इसमें पावर एडजस्ट ड्राइविंग सीट और रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर भी है.
6/7MG ZS EV के दो मॉडल लॉन्च किए गए हैं. इनमें exite और exclusive मॉडल हैं. exite मॉडल की कीमत 20.80 लाख रुपये है, जबकि exclusive मॉडल की कीमत 23.58 लाख रुपये है.
7/7MG Motors का कहना है कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कार सस्ती कीमत पर मिलगी. जिन लोगों ने 17 जनवरी से पहले कार बुक की है, उन्हें 1 लाख कम कीमत में कार दी जाएगी.