MG मोटर इंडिया ने हैक्टर SUV लाइन-अप में विस्तार किया है और हैक्टर को CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ बाज़ार में लॉन्च कर दिया है.
1/62021 MG Hector और Hector Plus फेसलिफ्ट इसी साल जनवरी में लॉन्च की गई थीं, जिन्हें कई कॉस्मैटिक और फीचर्स के बदलावों के साथ पेश किया गया है. अब ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी ने नया ट्रांसमिशन विकल्प पेश किया है.
2/62021 MG Hector पेट्रोल CVT के स्मार्ट वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत रु 16.52 लाख है जो शार्प वेरिएंट के लिए रु 18.10 लाख तक जाती है. 2021 MG Hector पेट्रोल CVT के स्मार्ट वेरिएंट की शुरुआती कीमत रु 17.22 लाख है जो शार्प ट्रिम के लिए रु 18.90 लाख तक जाती है. हैक्टर और हैक्टर प्लस के CVT वेरिएंट को समान कीमत पर देश में लॉन्च किया है.
3/6MG Hector 2021 फेसलिफ्ट को भारत में कई बदलावों के साथ लॉन्च करने के हफ्ते भर बाद ही कंपनी नया CVT वेरिएंट पेश किया है. नई CVT गियरबॉक्स SUV के पेट्रोल इंजन में उपलब्ध कराया गया है जो इस इंजन के साथ दूसरा विकल्प है, इससे पहले कंपनी ने हैक्टर पेट्रोल को सिर्फ डुअल-क्लच ट्रांसमिशन या कहें तो डीसीटी में उपलब्ध कराया था.
4/62021 MG हैक्टर में नया CVT गियरबॉक्स 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल मॉडल के साथ दिया गया है. यह इंजन 141 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क पैदा करता है जिसे अबतक 6-स्पीड मैन्युअल और डीसीटी गियरबॉक्स के साथ बेचा गया हैं. इसके अलावा CVT विकल्प उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो शहरों के हिसाब से चलाने में आसान SUV की तलाश में हैं. डीसीटी के आक्रामक और तेज़ रफ्तार प्रदर्शन के मुकाबले CVT काफी सफाई से काम करता है.
5/6MG मोटर इंडिया ने नए CVT गियरबॉक्स के अलावा 2021 हैक्टर फेसलिफ्ट में कोई बदलाव किया है. नई SUV को हाल में ताज़ा लुक देने के लिए ग्रिल, बंपर कई जगहों पर छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं, वहीं केबिन में भी दो रंगों वाला है जो अब वायरलेस चार्जिंग, अगली वेंटिलेटेड सीट्स और बदली हुई MG आईस्मार्ट मोबाइल ऐप जैसे फीचर्स के साथ आया है.
6/6नई हैक्टर CVT को दो वेरिएंट्स - सुपर और शार्प में पेश किया गया है. भारत में इसका मुकाबला सेगमेंट की ह्यून्दे क्रेटा, किआ सेल्टोस, निसान किक्स और जीप कम्पस फेसलिफ्ट जैसी कारों से होगा.