सबसे बड़ी घरेलू कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)इंडिया ने ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2020, #AutoExpoOnZee)में कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) का भारत स्टेज-छह (BS-VI) के अनुकूल पेट्रोल संस्करण पेश किया है. कंपनी ने देश भर में फैले अपने एरेना ( ARENA) शोरूम के जरिये इसकी बुकिंग शुरू करने की भी घोषणा की.
1/6कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिचि आयुकावा ने बताया कि मारुति सुजुकी ने 2016 में पेश किये जाने के बाद डीजल इंजन वाले विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) की अब तक पांच लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री की है.
2/6नई विटारा ब्रेजा में नई क्रोम ग्रिल, नए प्रोजेक्टर्स हेडलैंप्स के साथ LED DRLs लाइट स्ट्रिप, अलॉय व्हील्स, डुअल टोन पेंट स्कीम, ब्लैक रूफ के साथ कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं.
3/6विटारा ब्रेजा को पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है. इस एसयूवी में 1.5 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन लगाया गया है. यह इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानकों वाला है. इसमें माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन और मोटर के साथ एक अतिरिक्त बैटरी लगी है, जो एक्स्ट्रा टॉर्क देती है. यह इंजन 104 पीएस की पावर और 103 एनएम का टॉर्क देता है.
4/6नई Vitara Brezza के माइलेज के बारे में मारुति सुजुकी का दावा है कि मैन्युअल गियरबॉक्स मॉडल में माइलेज 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर और स्मार्ट हाइब्रिड के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर का मिलेगा.
5/6एसयूवी Vitara Brezza में 16-इंच के नए अलॉय व्हील हैं. इसके फेसलिफ्ट में पीछे की तरफ एलईडी टेललैम्प दिए गए हैं. नई ब्रेजा तीन कलर ऑप्शन में आई है. ब्रेजा के साथ कस्टमाइजेशन और पर्सनलाइजेशन के कई ऑप्शन शामिल किए हैं.
6/6नई Vitara Brezza दो गियरबॉक्स ऑप्शन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर के साथ लॉन्च की गई है. हालांकि कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन ऑटो एक्सपर्ट इसकी शुरूआती कीमत 7 लाख रुपये मान कर चल रहे हैं.