अगर आप Coronavirus mahamari में ट्रैवेल करने के लिए कार लीज पर लेना चाहते हैं तो देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) आपके लिए एक्सक्लूसिव ऑफर लाई है. कंपनी कार को Lease पर दे रही है. कंपनी ने इसे Maruti suzuki subscribe ब्रांड नाम से पेश किया है.
1/5बता दें कि Lease की ऑटो योजना (Auto scheme) में कोई कंपनी थोड़े समय के लिए ग्राहक को उसके पर्सनल यूज के लिए सशर्त वाहन देगी. इसके लिए ग्राहक को कार की पूरी कीमत देकर खरीदना नहीं होता और कार पर अंतिम मालिकाना हक भी कंपनी का बना रहता है. ग्राहक जब तक कार अपने पास रखेगा तभी तक किराया चुकाना होता है.
2/5Maruti के मुताबिक शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने गुरुग्राम (Gurugram) और बेंगलुरु में इस सेवा की शुरुआत की है. इसके तहत वह Swift, Dzire, Vitara brezza और Ertiga को Maruti suzuki Arena के जरिए और Baleno, Ciaz और एक्सएल को Nexa से किराये पर देगी. इस सेवा के लिए उसने ओरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड के साथ गठजोड़ किया है. यह जापान की ओरिक्स कॉरपोरेशन की सिस्टर कंपनी है जो भारत में इस सेवा का परिचालन करेगी.
3/5कोविड-19 संकट के दौरान कारों की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए वाहन कंपनियां नए-नए तरीके खोज रही हैं.
4/5MG Motor भी खुद के इस्तेमाल के लिए किराए पर वाहन देने वाली कंपनी मायल्स के साथ मिलकर अपनी कारें किराए पर उपलब्ध करा रही है. जर्मनी की कार कंपनी Volkswagen ने इसी साल मई से अपनी सभी BS-VI कारों को पट्टे पर देने की योजना शुरू की है. इसके तहत ग्राहक न्यूनतम 2 से 4 साल के लिए कार ले सकते हैं.
5/5पिछले साल मारुति की प्रतिद्वंदी Hyundai India ने भी इस तरह की सेवा शुरू की थी. इसे शुरुआत में 6 शहरों में खुद के इस्तेमाल के लिए किराए पर वाहन उपलब्ध कराने वाली कंपनी रेव के साथ साझेदारी में शुरू किया गया.