कब घर ला सकेंगे महिंद्रा की चमचमाती BE 6 और XEV 9e? कीमत से लेकर बुकिंग और डिलिवरी तक सामने आई पूरी डीटेल

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक ऑरिजन एसयूवी BE 6 और XEV 9e के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने बीते साल इन दोनों कार को लॉन्च किया था. इसके अलावा भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में भी इन दोनों कार को पेश किया गया था. कंपनी ने लॉन्च के दौरान इन दोनों कार के सभी वेरिएंट्स का खुलासा नहीं किया था लेकिन अब कंपनी ने इन दोनों कार के सभी वेरिएंट्स के नाम बता दिए हैं. साथ में कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है. इसके अलावा कंपनी ने इन दोनों कार की बुकिंग को भी 14 फरवरी से खोलने का ऐलान कर दिया है. 14 फरवरी से आप इन दोनों कार के किसी भी वेरिएंट को बुक कर सकते हैं. वहीं सभी वेरिएंट्स की डिलिवरी की भी डीटेल्स बता दी हैं. 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6