स्पोर्ट बाइकर्स को लंबे समय से जिसका इंतजार था, वह अब खत्म हो गया है. केटीएम (KTM Bike) ने केटीएम 390 एडवेंचर (KTM 390 Adventure) लॉन्च कर दी है. KTM 390 Adventure को एडवेंचर ट्रैवल के लिए बनाया गया है. इस बाइक को पिछले महीने भारत में 6 दिसंबर को अनवील किया गया था.
1/6KTM 390 Adventure में KTM 390 Duke में इंजन का प्रयोग किया गया है. इसमें 373 सीसी सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है. यह इंजन 9000 आरपीएम पर 43 बीएचपी का पॉवर जेनरेट करता है. इंजन बीएस-6 कम्प्लायंट है.
2/6KTM 390 Adventure में बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. स्टैंडर्ड फीचर के रूप में बाय-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर फीचर है. बाइक के फ्रंट में 100/90-19 और रियर में 130/80-17 मेटजेलर टूरेंस टायर दिए गए हैं. बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 200 एमएम का है.
3/6KTM 390 Adventure बाइक में नॉन-एडजस्टेबल 43mm USD फॉर्क अपफ्रंट यूनिट दिए गए हैं. बाइक के फ्रंट व्हील में 320mm रोटर और 230mm का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है.
4/6KTM 390 Adventure बाइक में स्विचेबल ट्रांजैक्शन कंट्रोल, ऑफ-रोड ABS, कॉर्निंग ABS, ऑप्शनल टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, KTM MyRide स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और फुल कलर TFT डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है.
5/6KTM 390 Adventure बाइक में हल्के ट्रेलिस फ्रेम चेसिस है साथ ही लॉन्ग ट्रेवल सस्पेंशन भी है. बाइक में फर्स्ट क्लास इलेक्ट्रॉनिक्स या राइडर एड दिया गया है जो कि अभी तक सिर्फ सुपर बाइक्स में ही आता था. इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट तमाम तरह के इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स को कंट्रोल करता है.
6/6दिल्ली में KTM 390 Adventure की कीमत 2,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह KTM 390 Duke से 30 हज़ार रुपये महंगी है.