Jeep ने लॉन्च की Wrangler Willys 41, मौजूदा कीमत से ₹2 लाख महंगी, 41 यूनिट्स ही बिकेंगी, देखें फोटो

Jeep को शुरू करने वाली कार को सम्मान देने के लिए कंपनी ने Wrangler Willys 41 Limited Edition को एक बार फिर भारत में पेश कर रही है. ये मॉडल 1941 की Willys MB से इंस्पायर्ड है, जो एक मजबूत और भरोसेमंद 4x4 गाड़ी थी और जिसने Jeep को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई. 2025 में लॉन्च हुई Willys ’41 Special Edition को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और ये सिर्फ 7 दिनों में पूरी तरह बिक गई थी. ये नया एडिशन Jeep की मिलिट्री विरासत को बनाए रखते हुए आज के एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों की जरूरतों को भी पूरा करता है. देशभर में इसकी सिर्फ 41 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी, जिससे यह एडिशन बेहद खास और एक्सक्लूसिव बन जाता है.
 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6