Jeep Compass और Meridian का नया एडिशन; और भी ज्यादा स्पोर्टी और बोल्ड लुक, देखें PHOTOS

अमेरिकी ऑटो कंपनी Jeep India ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Jeep Compass और Jeep Meridian का नया एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने इन दोनों पॉपुलर और दमदार कार के Trail Edition को लॉन्च कर दिया है. हालांकि ये एडिशन सभी वेरिएंट्स में नहीं मिलेगा. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये एडिशन ग्राहकों को सिर्फ Compass Longitude (O) और Meridian Limited (O) ट्रिम्स में मिलेगा. इन दोनों एडिशन की सेल्स 15 जुलाई से शुरू हो गई है. इसकी बुकिंग Jeep India के किसी भी डीलरशिप पर जाकर कर सकते हैं. कंपनी ने इन दोनों कार के इस एडिशन को और भी ज्यादा बोल्ड लुक दिया है. 
 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6