Piaggio India ने 2016 में देश का सबसे महंगा स्कूटर लॉन्च किया था. Vespa 946 Emporio Armani नाम के इस स्कूटर की कीमत 12.04 लाख रुपये थी.
1/7Vespa 946 Emporio Armani स्कूटर की केवल 3 यूनिट ही तैयार की गई थीं. लेकिन ये स्कूटर नहीं बिके, ना ही इनका कोई इस्तेमाल किया गया.
2/7Piaggio India ने अपने इस महंगे स्कूटर की कीमत में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है. कंपनी ने इसके दामों में 2 लाख रुपये की कटौती की है.
3/7Piaggio India के इस कदम से Vespa 946 Emporio Armani की कीमत घटकर 10 लाख रुपये हो गई है.
4/7इस स्कूटर को फेमस डिजाइनर Giorgio Armani ने डिजाइन किया है. Armani ने इसे Piaggio के इटली स्थित हेडक्वार्टर में तैयार किया था. ऐसा पहली बार हुआ है कि Armani ने किसी टू-व्हीलर कंपनी के साथ मिलकर काम किया है.
5/7इस स्कूटर को 2016 में Giorgio Armani की 40वीं और Piaggio ग्रुप की 130वीं एनिवर्सरी पर लॉन्च किया गया था.
6/7125 सीसी वाले Vespa स्कूटर में हेडलैंप और सीट को ब्राउन लेदर से तैयार किया है. इंजन पर एल्यूमीनियम ब्लॉक का इस्तेमाल किया गया है. इंजन में एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग कंट्रोल के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी दिया है.
7/7Vespa 946 स्कूटर के फ्रंट में 220 एमएम डुअल डिस्क ब्रेक, रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल ABS और एक हाथ से बनी लेदर सीट दी गई है.