Published: 4:37 PM, Jan 2, 2025
|Updated: 4:45 PM, Jan 2, 2025
Hyundai ने अपनी पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लेकर आ रही है. कंपनी ने हाल ही में इस कार का टीजर वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में इलेक्ट्रिक कार Creta Electric की झलक दिखाई दी थी. इसके बाद अब कंपनी ने इस कार के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी दे दी है. बता दें कि ये कार भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च होनी है और इस कार को भारत में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने कार में कई सारे कॉम्मैटिक बदलाव किए हैं. इतना ही नहीं, लंबे समय से इस कार का इंतजार था और टेस्टिंग के दौरान कई बार कार को स्पॉट किया गया था. यहां फोटो में देखिए कि Hyundai Creta Electric में क्या मिलेगा?
&format=webp&quality=medium)
1/6
फ्रंट ग्रिल और रियर डिजाइन को बदला गया है. नई क्रेटा इलेक्ट्रिक में pixelated graphic फ्रंट ग्रिल मिलेगा. इंटीग्रेटेड चार्जिंग पोर्ट और pixelated graphic लोअर बंपर दिया जाएगा. साथ में LED टेललैम्प्स दी गई हैं, जो कार को काफी इलेक्ट्रिफाइंग लुक देता है.
&format=webp&quality=medium)
2/6
कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में 17 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कंपनी ने कार में Aero Alloy Wheels दिए गए हैं. इसमें लो रोलिंग रेजिस्टेंस टायर्स का सपोर्ट है, जो एयरोडायनामिक परफॉर्मेंस और रेंज एफिशियंसी में योगदान करते हैं.
&format=webp&quality=medium)
3/6
कंपनी ने इस कार में 2 बैटरी पैक दिया है. कंपनी ने लंबी रेंज के लिए 51.4 kWh और 42 kWh का बैटरी पैक दिया है. 51.4 kWh वाला बैटरी पैक 473 किमी की रेंज देता है और छोटा बैटरी पैक 390 किमी की रेंज देता है. DC चार्जिंग से ये कार मात्र 58 मिनट में 10-80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. लेकिन एसी होम चार्जिंग से 4 घंटे में 0-100 फीसदी फुल चार्ज होता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो ये कार 7.9 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है.
&format=webp&quality=medium)
4/6
कंपनी ने इस कार में Vehicle to Load (V2L) टेक्नोलॉजी दी है. जिससे दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है. साथ में i-Pedal technology भी दी गई है. साथ में डिजिटल की का भी सपोर्ट मिलता है.
&format=webp&quality=medium)
5/6
इस कार को कंपनी 4 वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी. साथ में 8 मोनोटॉन और 2 डुअल टोन कलर ऑप्शन्स मिलेंगे. इसमें 3 मैट कलर का भी सपोर्ट मिलेगा. ताकि हर ग्राहक को उसकी पसंद का कलर मिल सके.
&format=webp&quality=medium)
6/6
कंपनी का फोकस चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर है. अगले 7 साल में कंपनी 600 फास्ट पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इससे कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने में काफी आसानी होगी.