होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपना नया 6G एक्टिवा स्कूटर लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की 6 जेनरेशन का स्कूटर है. पुराने एक्टिवा 5G के मुकाबले एक्टिवा 6G का लुक काफी बेहतर और स्टाइलिश है. खास बात ये है कि यह स्कूटर BS-6 है.
1/7नए Honda Activa 6G में 109.19 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया गया है. यह इंजन 7.7bhp की पावर और 8.79Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन एयर कूल्ड मिलेगा, जो कि BS-6 इमीशन नॉर्म्स वाला होगा.
2/7Honda Activa 6G के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नालॉजी दी गई है. इसका इंजन पहले एक्टिवा के मुकाबले ज्यादा साइलेंट है. और इसका माइलेज भी पहले के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा है. इसमें न्यू ईएसपी टेक्नोलॉजी और डुअल फंक्शन स्विच भी दिया गया है.
3/7नए एक्टिवा 6G स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप दिया गया है. इस फिलर कैप का फायदा यह होगा कि फ्यूल भरवाने के लिए अब आपको सीट को नहीं उठानी पड़ेगी. इसमें सेफ्टी के लिए साइड-स्टैंड इंडीकेटर भी दिया है.
4/7Activa 6G में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. नए Activa की सीट लंबी है और व्हीलबेस भी बड़ा है. इसमें रिमोट हैच ओपनिंग, मल्टी फंक्शन-की के साथ ही अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं.
5/7एक्टिवा 6G में 12-इंच का फ्रंट व्हील और 10-इंच के बैक व्हील दिए हैं. इसमें नया फ्रंट ऐप्रन है. इसमें एलईडी हेडलैंप के साथ ही पीछे की तरफ भी कुछ बदलाव किए गए हैं. 6G के साइड पैनल पर भी हल्के बदलाव किए गए हैं. यह स्कूटर 6 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है.
6/7एक्टिवा 6जी के दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और डीलक्स लॉन्च किए गए हैं. एक्टिवा 6जी के स्टैंडर्ड वेरिएंट की दिल्ली में कीमत 63,912 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. डीलक्स वेरिएंट की कीमत 65,412 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. पुराने एक्टिवा के मुकाबले नए BS-6 Activa का दाम करीब 8000 रुपये ज्यादा हैं.
7/7साल 2001 में होंडा ने अपना पहला एक्टिवा स्कूटर लॉन्च किया था. होंडा एक्टिवा भारत में सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर है. यह स्कूटर एक्टिवा की छठी पीढ़ी का स्कूटर है.