इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में अब Honda Cars की भी एंट्री होने जा रही है. कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार का पैन इंडिया टेस्ट रन शुरू किया है. यह टेस्टिंग भारत की सड़कों पर पब्लिक रोड वेरिफिकेशन प्रोग्राम के तहत की जा रही है. इस कदम को कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रणनीति में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है.होंडा की यह नई इलेक्ट्रिक SUV भविष्य में भारत में लॉन्च की जाएगी और कंपनी का लक्ष्य इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना है.
1/5इस नई इलेक्ट्रिक SUV के प्रोटोटाइप को वैश्विक स्तर पर Japan Mobility Show 2025 में पेश किया गया था. उस समय इसे Honda 0 α के नाम से दिखाया गया था. यह मॉडल होंडा की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल सीरीज का हिस्सा माना जा रहा है. कंपनी अब इस कॉन्सेप्ट को प्रोडक्शन मॉडल में बदलने की दिशा में काम कर रही है, जिसके लिए भारत में व्यापक टेस्टिंग शुरू की गई है.
2/5कंपनी के मुताबिक इस टेस्टिंग प्रोग्राम में वाहन को भारत के अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन्स में परखा जाएगा. टेस्टिंग के दौरान इन परिस्थितियों में कार की जांच होगी, जिसमें हाईवे ड्राइविंग, शहर की ट्रैफिक वाली सड़कें, खराब और चुनौतीपूर्ण रास्ते, अत्यधिक गर्मी वाले इलाके और मॉनसून के दौरान गीली और फिसलन भरी सड़कें शामिल हैं.
3/5पब्लिक रोड टेस्टिंग के दौरान कंपनी कई अहम तकनीकी पहलुओं का मूल्यांकन करेगी. इनमें शामिल हैं - वाहन की ड्यूरेबिलिटी (टिकाऊपन), हैंडलिंग और ड्राइविंग कंट्रोल, राइड कम्फर्ट, ऊर्जा दक्षता (Efficiency) और कुल विश्वसनीयता (Reliability).
4/5कंपनी के अनुसार आने वाली यह इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ शहर में रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए ही नहीं बल्कि लाइफस्टाइल और लंबी यात्राओं के लिए भी डिजाइन की जा रही है. शहर में डेली कम्यूट के लिए उपयुक्त होगी. लंबी दूरी की ड्राइविंग के लिए भी सक्षम होगी. परिवार और एडवेंचर दोनों तरह के उपयोग के लिए बनाई जाएगी.
5/5होंडा की यह नई इलेक्ट्रिक SUV FY2026–27 के आसपास वैश्विक स्तर पर लॉन्च की जा सकती है. खास बात यह है कि इस कार का मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही किया जाएगा और यहां से इसे दुनिया के दूसरे बाजारों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा. इससे भारत कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन केंद्र बन सकता है.