Honda ने आखिरकार अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान कार Honda Amaze को 7.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ पेश कर दिया है. इस कार को 3 वेरिएंट्स में पेश किया गया है और इसमें मैनुअल और CVT दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे. माइलेज के मोर्चे पर ये कार मैनुअल में 18.65 kmpl और सीवीटी ट्रांसमिशन में 19.46 kmpl की दावा करती है. सब कॉम्पैक्ट सेडान कार में Honda Amaze अलग-अलग मॉडल्स के साथ मुकाबला करने वाली है. इस लिस्ट में हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Dzire, Hyundai Aura और Tata Tigor शामिल है. Honda Amaze के टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
1/5इस कार के टॉप वेरिएंट में Honda Sensing ADAS Level 2 फीचर मिलता है. इसके अलावा 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलते हैं. साथ में 5 हेडरेस्ट, रियर पैसेंजर के लिए एसी वेंट्स समेत कई सारे फीचर्स दिए हैं.
2/5कार में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं. फ्रंट ग्रिल को Honda Elevate से इंस्पायर किया गया है. इसके अलावा रियर में 416 लीटर का बूटस्पेस, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. वहीं इंटीरियर में 8 इंच के इन्फोटेन्मेंट डिस्प्ले समेत कई सारे फीचर्स दिए गए हैं.
3/5हाल ही में मारुति डिजायर को लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए है. जबकि अमेज की कीमत करीब 8 लाख रुपए है. मारुति डिजायर में कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए थे. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ समेत कई फीचर्स ऐड किए गए हैं. इसके अलावा Global NCAP से 5 स्टार रेटिंग भी मिली है.
4/5ह्युंदै की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में Hyundai Aura को पेश किया जाता है. इस कार शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए है. जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की शुरुआती कीमत 8.89 लाख रुपए है.
5/5टाटा मोटर्स की ओर से टिगोर को कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में पेश की जाती है. इस कार की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. मैनुअल में इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 8.80 लाख रुपए तक जाती है.