मार्केट में एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर आ चुका है. देश की दिग्गज टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Hero MotoCorp ने हाल ही में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया था. कंपनी ने Hero Vida VX2 को लॉन्च किया. इस स्कूटर को 2 वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसमें Vida VX2 Plus और Vida VX2 Go दो वेरिएंट मिल रहे हैं. इस स्कूटर में 142 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिल रही है, जो इसे दूसरे ईवी स्कूटर के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार करती है. मार्केट में अब इतने सारे स्कूटर हो चुके हैं, जिनका डायरेक्ट कंपिटिशन Vida VX2 के साथ होगा.
1/5VIDA VX2 की शुरुआती कीमत ₹59,490 (बिना बैटरी के) रखी गई है. वहीं बैटरी के साथ इसकी कीमत ₹99,490 (एक्स-शोरूम) होगी. VX2 Plus, जिसमें 3.4 kWh की बैटरी होगी, जो 142 किलोमीटर की रेंज देगी. VX2 Go में 4.3 इंच की LCD स्क्रीन और VX2 Plus में 4.3 इंच की TFT स्क्रीन दी गई है. दोनों वेरिएंट में रिमूवेबल बैटरी, 3-वे चार्जिंग और 80% चार्जिंग सिर्फ 60 मिनट में मिलती है. यहां खास स्कूटर और मार्केट में जिनकी डिमांड ज्यादा है, उनकी लिस्ट तैयार की गई है.
2/5OLA इलेक्ट्रिक का काफी पॉपुलर स्कूटर है, ओला एस1एक्स, जो 3 किलोवॉट की बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है. मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 83,999 रुपए है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 176 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करता है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 115 km/Hr है और ये स्कूटर 4.9 सेकंड में ही 0-60 kmph की स्पीड पकड़ लेता है.
3/5Ather Energy का सबसे पॉपुलर फैमिली स्कूटर, जिसके अबतक 1 लाख से ज्यादा कस्टमर्स हैं. ये ईवी स्कूटर भी Vida VX2 को कड़ी टक्कर दे सकती है. इस स्कूटर से 159 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. साथ में 8 साल की वारंटी मिलती है. इसमें 56 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. हालांकि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपए है. इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है.
4/5TVS iQube में कई सारे बैटरी वेरिएंट के ऑप्शन मिलते हैं. इसमें मिलने वाला 3.1 kwh का बैटरी वेरिएंट हीरो विडा वीएक्स2 का डायरेक्ट कंपिटिशन है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.23 लाख रुपए है और ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 120 किमी तक की रेंज देता है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 80 kmph तक की है.
5/5बजाज ऑटो की ओर से जो इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया जाता है, उसका नाम है Bajaj Chetak 3001. इसके अलावा भी कंपनी कई वेरिएंट्स को बेचती है. ये वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 127 किमी की रेंज का दावा करता है. इसमें 35 लीटर तक का बूटस्पेस मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,990 रुपए है. इसमें 3 kWh का बैटरी कैपिसिटी मिलता है और इसकी टॉप स्पीड 60 kmph तक बताई जाती है.